भागलपुर में खंडहर मकान की छत गिरी, एक बच्चे की मौत छः घायल

Bihar Bhagalpur

भागलपुर :- सुल्तानगंज के महेशी पंचायत स्थित वार्ड-2 में खंडहर मकान की छत तेज आवाज के साथ गिर गई। छत के गिरने से मलबे में दबकर आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए।वही आसपास के ग्रामीणों ने दौड़कर मलबे से बच्चों को बाहर निकाला। इसमें से एक बच्चा हिमांशु उर्फ ओम कुमार मंडल के शरीर में सरिया धंस गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुमन कुमार (10) सत्यम कुमार (9) दोनों पिता पंकज मंडल, पीयूष कुमार उर्फ सन्नी कुमार (12) पिता रंजन मंडल उर्फ निरंजन मंडल, छोटू कुमार ( 17 ) पिता सत्री मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के द्वारा सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल सुमन कुमार, पीयूष एवं सत्यम कुमार की हालत गंभीर होने के कारण जिले के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि एक अन्य घायल सोम कुमार (4) पिता राजन मंडल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटनास्थल पर जुटे आसपास के लोगों ने बताया कि खंडहर मकान नरमदे सिंह, प्रेम शंकर सिंह एवं मुन्ना सिंह का है।

इसमें कोई रहता भी नहीं है। पूर्व में मवेशी बांधने के काम में इसका इस्तेमाल किया जा रहा था। सुनसान होने से आए दिन आसपास के बच्चे छत पर खेला करते थे। घटना के पूर्व भी करीब आधा दर्जन बच्चे छत पर चढ़कर पतंग उड़े रहे थे।

घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस कर्मी
घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस कर्मी

सूचना पर सुल्तानगंज थानाध्यक्ष प्रिय रंजन, अंचल पुलिस निरीक्षक रतन लाल ठाकुर सहित सीओ रवि कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू कराया। लोगों ने बताया कि मृतक सहित कई अन्य बच्चे समीप के स्कूल में पढ़ाई करते हैं। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण खंडहर में गुम रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही

मौके पर पहुंचे सी.ओ रवि कुमार ने बताया कि खंडहर मकान की छत गिरने से एक बच्चे की मौत हुई है। पीड़ित परिवार को आपदा से मिलने वाला लाभ नियमानुसार दिया जाएगा।
वही सुलतानगंज थानाध्यक्ष प्रिय रंजन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पीड़ित परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।

Leave a Comment