पहला चरण का मतदान आज जाने कितने लोगों का किस्मत पेटी में होगा बंद

न्यूज डेस्क:      लोकसभा चुनाव के महापर्व का आगाज आज से हो गया है। आज पहला चरण के 21 राज्यों के 102 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है।आज के मतदान का रुझान यह मार्गदर्शन करेगा कि देश के भविष्य में राजनीतिक स्थिति किस दिशा में जा सकती है। बिहार में पहले चरण की चार सीटों औरंगाबाद, नवादा, गया और जमुई में आज वोटिंग होगी। चारों सीटों पर 38 प्रत्याशी मैदान में हैं। सुबह 7 बजे से 6,097 पोलिंब बूथ पर वोटिंग शुरू होगी। सबसे खास बात यह है कि राज्य में 92602 वोटर पहली बार वोट डालेंगे। इस चरण में गया से एनडीए समर्थित उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की प्रतिष्ठा दांव पर है।
बिहार का चुनाव विचारों और समाज के विविधता के कारण हमेशा ही महत्वपूर्ण रहा है।

download

जाने पहला चरण में कहा- कहा होना है चुनाव
गया लोकसभा सीट
गया लोसाभा सीट से एनडीए समर्थित उम्मीदवार हम पार्टी से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और राजद से उम्मीदवार कुमार सर्वजीत है। छह विधानसभा वाले इस लोकसभा क्षेत्र से कुल 14 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे है। पिछले तीन चुनाव से जीतन राम मांझी गया लोकसभा क्षेत्र से चुनाव हार रहे है। इस बार का मुख्य मुकाबला जीतन राम मांझी और INDIA गठबंधन से राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत से है।

औरंगाबाद लोकसभा सीट
औरंगाबाद लोकसभा सीट भाजपा कोटा से सांसद सुशील सिंह मैदान में है। पूर्व में औरंगाबाद लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ रहा है। पिछले 3 टर्म से यहां से सुशील सिंह सांसद है। सबसे खास बात यह है की औरंगाबाद सीट राजपूत बहुसंख्यक आबादी वाला सीट है। इसी कारण औरंगावाद को चितौगढ़ कहा जाता है। यहां से राजद उम्मीदवार के रूप में अभय कुशवाहा है। औरंगाबाद लोकसभा सीट से कुल 9 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

नवादा लोकसभा सीट
नवादा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार जीतते आ रहे है। यहां से भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर, राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा मैदान में है। इसके अलावा राजद के पूर्व विधायक दुष्कर्म आरोपी राजबल्लभ यादव अपने भाई विनोद यादव को राजद से बगावत कर मैदान में उतारा है। आरजेडी के दो विधायक विभा देवी और प्रकाश वीर निर्दलीय उम्मीदवार विनोद यादव का सपोर्ट भी कर रहे हैं और खुले मंच पर आकर विधायक भी वोट निर्दलीय के लिए मांग रहे हैं। सबसे ख़ास बात यह है की भोजपुरी गायक गुंजन सिंह नवादा लोकसभा सीट से मैदान में है। गुंजन सिंह मजबूती के साथ मैदान में डटे हुए है। नवादा लोकसभा सीट से कुल 8 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे है।

जमुई लोकसभा सीट
जमुई लोकसभा सीट एनडीए प्रत्याशी लोजपा रामविलास पार्टी से चिराग पासवान ने अपने जीजा अरुण भारती को मैदान में उतारा है। वही राजद से अर्चना कुमारी मैदान में है। सबसे खास बात यहां है पिछले सांसद चिराग पासवान से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। इसका फायदा कितना राजद को मिलेगा ये तो आज का वोटिंग ही तय करेगा। जमुई लोकसभा सीट से कुल 7 लोग चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

Leave a Comment