नए मनरेगा पदाधिकारी का हुआ स्वागत

पीरपैंती :- नए मनरेगा पदाधिकारी का स्वागत समारोह का आयोजन।

पीरपैंती प्रखंड में नवपदस्थापित मनरेगा पदाधिकारी के रूप में दिवेश कुमार ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर भारी संख्या में क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि तथा प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया।

मनरेगा पदाधिकारी का स्वागत

समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों,अधिकारियों एवं कर्मियों ने नए मनरेगा पदाधिकारी का सम्मान अंगवस्त्र और बुके देकर  किया। समारोह में मुखिया संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष झुंपा सिंह, भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष निशांत पांडे, राजद प्रखंड अध्यक्ष रंजीत साह, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष पवन यादव, वरुण गोस्वामी, सौरभ शाह, अकाउंटेंट प्रदीप कुमार सहित मनरेगा के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment