जल संसाधन मंत्री स सूचना जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने लिया जायजा

  • बाढ़ ग्रस्त इलाकों का जायजा लेने भागलपुर पहुंचे जल संसाधन मंत्री संजय झा
  • अधिकारियों को दिए कई आवश्यक निर्देश

 

बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री सह सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के मंत्री संजय कुमार झा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लेने भागलपुर पहुंचे।

मंत्री संजय कुमार झा

मंत्री संजय झा ने नवगछिया इलाके में जहान्वी चौक से इस्माईलपुर तक निर्माणाधीन तटबंध का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने जहान्वी चौक से गंगा प्रसाद जमींदारी बांध , लक्ष्मीपुर से गंगा प्रसाद जमींदारी बांध, बिंदटोली तटबंध सहित अन्य कई बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

वहीं 2005 से ही इस्माइलपुर से बिंद टोली तक तटबंध के निर्माण और मरम्मती में अरबों रुपए की राशि अब तक खर्च हो चुकी है। वाबजूद इसके इस बार यह बांध टूट गया है और इसके टूटने के बाद बाढ़ ने क्षेत्र में काफी ज्यादा तबाही मचाई है। गंगा और कोशी नदी के जल प्रलय से इस बार न सिर्फ नवगछिया बल्कि भागलपुर की शहरी आबादी और इससे सटे सबौर इलाके में भी चारों ओर तबाही का मंजर है।

मंत्री संजय कुमार झा

यही नहीं भागलपुर-कहलगांव को NH80 सड़क को भी बाढ़ ने काफी नुकसान पहुंचाया है। वहीं मंत्री  झा ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण के उपरांत भागलपुर परिसदन में पहुंचकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने गंगा से हुए कटाव और उसके बचाव हेतु किये गये कार्यों के बारे में अधिकारियों से विस्तारपूर्वक जानकारी ली है।

ततपश्चात  मंत्री संजय झा ने इंजीनियरिंग कॉलेज, डीपीएस और कृषि महाविद्यालय सहित जगहों  भी निरीक्षण किया। वहीं दूसरी ओर मंत्री झा ने विभाग के अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं|

Leave a Comment