बृज भूषण सिंह का कटा टिकट, जाने किसे मिला मौका

न्यूज डेस्क :     उतर प्रदेश के चर्चित लोकसभा सीट कैसरगंज का उम्मीदवारी को लेकर भाजपा की तरफ से आज सस्पेंस को खत्म कर दिया गया है। महिला पहलवानों से यौन शौषण के आरोप में चर्चित हुए भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट भाजपा ने काट दिया है। हालांकि भाजपा ने मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के छोटे बेटे करण भूषण सिंह को टिकट दिया है। करण भूषण सिंह पहली बार चुनावी मैदान में भाग्य आजमाएंगे। अपने पिता की नक्शे कदम पर चलते हुए करण भूषण सिंह भी भारतीय कुश्ती संघ में अनेक पद का निर्वहन कर चुके है। करण भूषण सिंह वर्तमान में उतर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष है। पूर्व में भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष रह चुके है।

109789061

चर्चा में क्यों है कैसरगंज लोकसभा
साल 2023 में महिला पहलवान साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट सहित कई अनेक महिला पहलवानों द्वारा भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया था। बृज भूषण सिंह के विरोध में देश के अनेक पहलवानों ने जंतर मंतर पर कई दिनों तक पदर्शन किए और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से हटाने सहित केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की। बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सात महिला पहलवानों द्वारा दो केस दर्ज किया गया था। यह केस राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर है जिसका सुनवाई 7 मई को होना है।

करण भूषण सिंह का राजनैतिक कैरियर
करण भूषण सिंह बृज भूषण सिंह के छोटे बेटे है। आपको बता दें कि करण सिंह डबल ट्रैप शूटिंग के नेशनल खिलाड़ी रह चुके हैं। करण सिंह की पढ़ाई विदेश में हुई है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। पढ़ाई के बाद करण भूषण सिंह पिता के साथ कुश्ती संघ में जुड़ गए। इसके साथ साथ करण भूषण सिंह उतर प्रदेश के कई स्कूलों से जुड़े हुए है। बृज भूषण सिंह 6 बार सांसद रह चुके है, क्षेत्र में इनका अच्छा खासा प्रभाव है।
एक तरह से कहा जाए तो बृज भूषण सिंह का टिकट काट करण भूषण सिंह को टिकट देना भाजपा का मजबूरी है। कैसरगंज लोकसभा के अंतर्गत आनेवाले सभी 6 विधानसभा पर बृज भूषण सिंह का अच्छा प्रभाव है खुद उनके बड़े बेटे प्रतीक भूषण सिंह गोंडा से विधायक है। कैसरगंज लोकसभा के लिए कल नामांकन का अंतिम दिन है। कल ही करण भूषण सिंह अपना नामांकन दाखिल करेंगे। करण भूषण सिंह को टिकट मिलने के बाद बृज भूषण सिंह ने कहा होइहि सोइ जो राम रचि राखा।

Leave a Comment