जमुई वासियों के लिए खुशखबरी |व्यवसाय के लिए सदस्यों को आसानी से मिलेंगे लोन

img 20240219 wa0011

Bihar : Bhagalpur:- Jamui

द बिहार को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड की 18 वी शाखा कार्यालय का शुभारंभ सोमवार को जमुई स्थित रेलवे स्टेशन रोड सतगामा में किया गया |

शाखा कार्यालय का उद्घाटन समिति के अध्यक्ष नितेश कुमार ने किया इस दौरान समिति के सदस्यों के बीच फिक्स्ड डिपॉजिट प्रमाण पत्र नए सदस्यों में शेयर सर्टिफिकेट का वितरण अध्यक्ष ने किया यह शाखा कार्यालय पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत  सीबीएस सुविधायुक्त है ।

जमुई में शाखा कार्यालय खुलने से सदस्यों में काफी खुशी देखी गई अध्यक्ष ने कहा कि समिति के विस्तार एवं सदस्यों की सुविधा के लिए नई-नई जगह पर शाखा कार्यालय खोला जा रहा है ।

मौके पर समिति के निदेशक प्रीतम कुमार नवल किशोर पासवान महाप्रबंधक प्रीतम कुमार यादव बिंदु ऋण प्रबंधन स्वामी प्रिया प्रबंधक लिखा शिल्पी पांडे

क्षेत्रीय प्रबंधक धनंजय कुमार रमन कुमार निरंजन कुमार प्रबंधक संजय कुमार सर्वेश कुमार हिमांशु कुमार पुरुषोत्तम कुमार शंभू कुमार तंबोली

आदि कर्मी वह सदस्य गण उपस्थित थे

भागलपुर सांसद कराते हैं बालू गिट्टी और दारू के पैसे की वसूली, विजय सिन्हा

विजय सिन्हा

भागलपुर सांसद कराते हैं दारू गिट्टी और बालू की उगाही, भ्रष्ट लोगों को बचाते हैं और निर्दोष लोगों को जेल भेजने का करते हैं काम

बिहार में मंदिर को तोड़कर मदरसे का स्वरूप देना कहीं से लाजमी नहीं 

सत्ता में बैठकर दलाली करने का किसी को कोई अधिकार नहीं,

जनता के लिए सड़क से सदन तक उठाऊंगा आवाज- विजय सिन्हा, विरोधी दल नेता

विजय सिन्हा
विजय सिन्हा

भागलपुर,विरोधी दल बिहार विधानसभा के नेता विजय कुमार सिन्हा भागलपुर पहुंचे, भागलपुर पहुंचते हैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया उसके बाद उन्होंने अतिथि कक्ष में प्रेसवार्ता के आयोजन के दौरान वर्तमान सरकार को जमकर कोसा। वही पीरपैंती में नीलम देवी की हत्या पर दुख जाहिर करते हुए कहा यह बहुत ही निंदनीय और दुखद है, वहीं उन्होंने कहां कि अपराधी शकील मियां से पैसे लेने देने में इतनी बुरी तरीके से महिला को सरे बाजार में काट डालना यह कहीं से सही नहीं है। इस पर विशेष टीम गठित कर दोषी को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

भागलपुर सांसद कराते हैं बालू गिट्टी और दारू के पैसे की वसूली

वही भागलपुर के सांसद अजय मंडल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अजय मंडल अपने पूरे इलाके में सारे थाने से शराब बालू और गिट्टी लदे ट्रक से वसूली कराने का काम करते हैं जिसमें एसएसपी सिटी एसपी एसपी और सभी थानों के अध्यक्ष भी शामिल होते हैं। वहीं उन्होंने कहा सांसद अजय मंडल भ्रष्ट लोगों को बचाने का काम करते हैं और निर्दोष लोगों को जेल भेजने का काम करते हैं मैंने पहले भी कहा था ऐसे लोगों को राजनीति से दरकिनार करने की जरूरत है।

*धर्म और जाति के अराजकता का बीज बो रहे नीतीश कुमार*

विजय सिन्हा के आज तेवर ही कुछ अलग थे उन्होंने सीधा-सीधा नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा जब वर्तमान राज्य की सरकार और प्रशासन की ही मिलीभगत रहेगी तो लाचार बेबस लोग अपनी फरियाद को लेकर कहां जाएंगे, वहीं उन्होंने कहा कि सत्ता में राजद जदयू के लोग अपनी राजनीतिक रोटी सेकने में लगे हुए हैं आतंकवादियों के संरक्षण का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ रहा है, इसके जिम्मेदार खुद नितेश कुमार हैं जो धर्म और जाति के नाम पर अराजकता व अशांति का बीज बो रहे है।

मुख्यमंत्री जी आपका इकबाल समाप्त हो चुका

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि पूरे सूबे में गुंडा को खड़ा करने का काम अगर कोई कर रहे हैं तो वह अपने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं पूरे सूबे में 1000 जगहों पर गोलीबारी एक सौ बालात्कार दर्जनों अपहरण सरकार पर सीधे सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं, उन्होंने जदयू और राजद के नेताओं पर सीधे वार करते हुए कहा कि सत्ता में बैठकर दलाली करने का किसी को कोई अधिकार नहीं। इसके लिए मुझे सड़क से सदन तक जाना होगा तो मैं जाने के लिए तैयार हूं।

जितिया व्रत | जीवित्पुत्रिका व्रत कब है, मुहूर्त जाने|jitiya vrat |

img 20220910 wa0000
Jitiya /jivitputrika vrat : हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल वर्ष यह व्रत आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है इसे जितिया जिउतिया जीवित्पुत्रिका पर्व जिउतिया व्रत के नाम से भी जानते हैं

पंडित संतोष मिश्र बताते हैं कि :- वहीं इस साल 18 सितंबर 2022 को यह व्रत रखा जाएगा इस व्रत में माय पूरा दिन निर्जल यानी निर्जला व्रत करती हैं अपने बच्चों की लंबी उम्र बेहतर भविष्य दीर्घायु एवं स्वास्थ्य उत्तम रहने हेतु अच्छे भविष्य की कामना के लिए स्त्रियां माँ निर्जला व्रत करती हैं |

हिंदू पंचांग के अनुसार 17 सितंबर को दोपहर 2:14 पर अष्टमी तिथि प्रारंभ हो रही है |

18 सितंबर को दोपहर 4:32 पर समाप्त होगी

उदया तिथि के अनुसार जीवित्पुत्रिका व्रत 18 सितंबर को रखा जाएगा वहीं 19 सितंबर को सुबह 6:10 के बाद व्रत पारण कर सकते हैं |

जितिया व्रत की शुरुआत नहाए खाए से होती है इस साल 17 सितंबर 2022 शनिवार को नहाए खाए होगा 18 सितंबर 2022 रविवार को निर्जला व्रत रखा जाएगा वहीं 19 सितंबर को सूर्य उदय के बाद व्रत का पारण किया जाएगा |

निर्माता संघ का धरना प्रदर्शन |Bricks manufacturers | GST |

img 20220908 wa0004

भागलपुर ईट निर्माता संघ ने अपनी मांगों को लेकर समाहरणालय परिसर में किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

Bihar : भागलपुर :- भारतीय ईट निर्माता महासंघ एवं बिहार ईंट निर्माता संघ के आवाहन पर भागलपुर ईट निर्माता संघ के द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन

भागलपुर समाहरणालय परिसर में किया गया ,

आपको बता दें कि इनलोगों की मांग है कि जीएसटी GST में जो बढ़ोतरी की गई है उसमें कमी लायी जाए । Bricks ईंट का सरकारी दर में बढ़ोतरी की जाए | कोयला के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाया जाए |

साथ ही प्रदर्शनकारियों की मांग है | सरकारी कार्यों में लाल ईट पर प्रतिबंध समाप्त किया जाए

और जल फ्लावर मोईन या तालाब नहर एवं नदियों के गाद की निकासी के  लिए  निर्माताओं को मिट्टी उपलब्ध कराया जाए

साथ ही कई अन्य मांगों को लेकर धरना दिया गया ।

भागलपुर Bricks ईंट निर्माता संघ के प्रदर्शनकारी कर्मियों का कहना है कि अभी तो ईंट के बिक्री पर रोक लगा दी गयी है

हमलोग ईंट नही बेच रहे हैं । अगर हमलोगों की सारी मांगें जल्द से जल्द पूरी नहीं की गई तो,  यह एक दिवसीय धरना बड़ा रूप लेगा और हम लोग विशाल प्रदर्शन करेंगे ।

अमित कुमार ईट विक्रेता

यह जानकारी:_ धरना में आए

अमित कुमार कटारका  Bricks ईंट संघ के जिला महासचिव  ने  दिया

हरतालिका तीज व्रत जाने, शुभ मुहूर्त, पूजा करने की विधि |Hartalika teej vrat|

img 20220825 wa0000

सुहागिन स्त्रियों का सबसे बड़ा व्रत

Hartalika teej vrat : हरितालिका तीज व्रत :- सुहागिन स्त्रियां भादो माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन हरितालिका तीज व्रत रखती है| इस व्रत में महिलाएं भगवान शिव पार्वती की पूजा कर उनसे अखंड सौभाग्यवती होने की कामना रखती है|

आइए जानते हैं कब रखा जाएगा हरितालिका तीज व्रत और क्या है इसका महत्व

अखंड सौभाग्य के लिए किया जाने वाला महिलाओं का व्रत हरितालिका तीज व्रत इस बार 30 अगस्त 2022 को है| महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं|

इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास करेंगी इस बार हस्त नक्षत्र में तीज मनाया जायेगा, जिसका अपने आप में एक विशेष महत्व है |यह विशेष फलदाई है |

पंडित संतोष कुमार मिश्र के द्वारा जानकारी दी गई कि हरितालिका तीज पर सुहागीनें पति की लंबी आयु की कामना के लिए भाद्रपद हरितालिका तीज व्रत करतीं  हैं |

यह व्रत इस बार तृतीया तिथि 30 अगस्त मंगलवार को पड़ रहा है |और इस दिन हस्त नक्षत्र भी है |यह अत्यंत ही शुभकारी है |तृतीया तिथि 29 अगस्त सोमवार को दोपहर 3:21 में प्रवेश करेगा जो 30 अगस्त मंगलवार दोपहर 3:34 तक रहेगा |तृतीया तिथि 29 को दिन के 3:21 में प्रवेश कर रहा है| इसलिए  के बाद नमक खाने से परहेज महिलाओं को करना होगा| वह मीठा भोजन ले सकती हैं इस बार सूर्योदय से पहले होने वाला भोजन नहीं है |किन्तु उदय तिथि मान्य अनुसाय़ह व्रत 30 अगस्त  मंगलवार  के सूर्योदय से रख सकते हैं |

इस दिन भगवान शिव माँ पार्वती की ऐसे करें पूजा

इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव  माँ पार्वती की विधि पूर्वक पूजा की जाती है |

हरितालिका तीज प्रदोष काल में किया जाता है |

इस दिन सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत होने के बाद

अगर उपलब्ध हो सके तो

गंगा जी के मिट्टी से भगवान शिव माँ पार्वती की मूर्ति बनाकर रूप बनाकर व शिवलिंग बनाकर विधि पूर्वक पूजा कि जाती है

यह व्रत निर्जला की जाती है

और अगले दिन सुबह  4:00 बजे सूर्योदय के बाद पूजा पाठ करके बनाए गए शिवलिंग और प्रतिमा को गंगा में प्रवाहित कर

व्रती द्वारा पारण की जाती है |

यह पारण जौ के आटे से या बेलपत्र और जल को हल्का ग्रहण कर व्रत तोड़ने कि विधि है |

हरितालिका तीज पूजा का मुहूर्त

हरितालिका तीज की पूजा 30 अगस्त को सुबह 9:33 से 11:05 तक की जा सकती है|

शाम की पूजा के लिए 3:49 से 7:23 तक का समय उत्तम रहेगा

इसके अलावा आप चाहे तो प्रदोष काल में 6:34 से 8:50 पर भी पूजा कर सकते हैं 

 

अपने क्षेत्रों की खबर से अपडेट रहने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें

https://www.facebook.com/hindbihar/

पहाड़ के अंडे I चुराने से बन जाते हैं भाग्य

screenshot 20220821 193330 chrome

अंडे देनें वाला पहाड़/चट्टानों  के अंडे चुराने से बन जाते हैं |

रहस्मय चट्टान :-  प्रकृति की अजीबो-गरीब घटनाएं धरती पर होते रहती है | जिसका अनुमान लगाना संभव नहीं है  संसार में वर्तमान में अभी भी बहुत सारे ऐसी ऐसी जगह है |जहां रहस्यम वस्तुएं बनी हुई है |

आम जनों तथा विज्ञान पर विश्वास रखने वाले और वैज्ञानिक तक सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर यह अजूबा संभव कैसे हो सकता है |
आइए आपको आज एक रहस्यम बात बताते हैं | जो कि चीन की है क्या आप चीन के इस रहस्य के बातों को जानते हैं | जानना चाहेंगे तो बने रहिए हमारे साथ
चीन में एक ऐसा चट्टान/पहाड़ है जो कि वर्षों में अंडे देती है | आश्चर्य हुआ ना यह जानकर | जी हां चीन के गिझोउ राज्य में एक ऐसी चट्टान का पता चला है, जो हर 30 वर्षों में एक बार अंडे देती है |

हालांकि इस घटना के बारे में जानने के लिए वैज्ञानिकों ने अपनी राय रखी है | लेकिन लोग इस पत्थर के अंडे पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं |

क्योंकि उनका मानना है कि उनके लिए यह पत्थर के अंडे शुभ और धनवान बनाने का उत्तम मार्ग है | जैसा कि आपने हमेशा मुर्गियों को अंडे देते देखा और सुना होगा लेकिन किसी मैगजीन में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार चीन की यह चट्टान/ पहाड़ अंडे देती है | यह चट्टान पूरे 30 साल तक अंडे को अपने अंदर सेती है | और 30 साल बाद यह अंडे चट्टान से अलग हो जाते हैं | इस चट्टान की ऊंचाई लगभग 19 फीट और लंबाई 65 फीट है | इस अद्भुत और अकल्पनीय घटनाक्रम को देखने के लिए लगभग पूरे चीन से लोग यहां आते हैं | और दुआ करते हैं कि कास उन्हें एक अंडा मिल जाए | जो भी यहां का पत्थर चुराता है | उसका भाग्य बन जाता है |

पहाड़ के अंडे
पहाड़ के अंडे

तो क्या आपको भी यह पत्थर के अंडे लेना है ,
अगर स्टोरी नई लगी हो या अच्छी या जानकारी पूर्ण लगी हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें और लाइक जरूर करें |

https://www.facebook.com/hindbihar/

यहां मना सकते हैं बिना कपड़ों वाला हॉलीडे और हनीमून सफर में कपड़े नहीं पहनने की है आजादी| No Cloth Holiday on Cruise

रोजगार के अवसर |Business ideas |हर महीने होगी मोटी कमाई

capture 2022 08 20 10.40.58

Business ideas in hindi :– 

घर पर ही रह कर कर सकते है| य़ह काम

घर पर खोलें  दूध पार्लर हर महीने कर सकते हैं,मोटी कमाई

आजकल के दौर भाग वाले जीवन में सही चीजों का मिलना बहुत ही मुश्किल हो चुका है | गांव से शहर की ओर आने के बाद बहुत सारी चीजों की किल्लत होने लगती है| चाहे वह पर्यावरण हो , स्वच्छ वातावरण हो , स्वच्छ हवा हो या स्वक्ष खानपान हो,  आज के समय डेरी का बिज़नस सदाबहार माना जाता है |

क्योंकि आदमी कितना भी कुछ कर ले खाने पीने में कटौती नहीं कर सकता है | उसमें से भी दूध , दूध की मांग कभी भी नहीं घटती|

पूजा पाठ में बच्चों के जन्म के बाद दूध को पिलाना अनिवार्य हो  जाता है I

किसी कामों में दूध के बिना कुछ नहीं हो सकता दूध की मांग कभी कम नहीं हो सकती |

इसी को ध्यान में रखते हुए आप मिल्क पार्लर खोल सकते हैं सुधा दूध दे रहा है डेयरी बिजनेस का सदाबहार मौका |

इस बिजनेस की खासियत यह है, कि पहले दिन से ही आप पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं | बिहार के सभी नगर निकाय और 534 प्रखंडों में अब सुधा डेयरी के बूथ खुलेंगे |

बिहार सरकार [ Government of Bihar ]ने राज्य के हर कोने में अब सुधा दूध, सुधा मिल्क पार्लर व अन्य उत्पादों की बिक्री करने के मकसद से बूथों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है | राज्य सरकार ने सभी जिला अधिकारियों को इसके लिए कुछ महीने पहले ही जमीन उपलब्ध कराने का लेटर जारी किया था |

इस लिहाज से देखें तो अगले 4 सालों में बिहार में 600 सुधा डेयरी के बूथ खुलेंगे | पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार ने कंफर्ड के माध्यम से इसकी तैयारी शुरू कर दी है |अगर आपको भी यह बिजनेस करना है इस बिजनेस के इच्छुक हैं तो सुधा डेयरी के साइट पर जाकर पूछताछ कर सकते हैं |या अपने नजदीकी मिल्क पार्लर में इसकी जानकारी ले सकते हैं|

 

अपने राज्य जिले की ख़बरों देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:

https://www.facebook.com/hindbihar/

यहां मना सकते हैं बिना कपड़ों वाला हॉलीडे और हनीमून सफर में कपड़े नहीं पहनने की है आजादी| No Cloth Holiday on Cruise

img 20220820 wa0000

बिना कपड़ों वाली हनीमून:- No Clothes Holiday on Cruise :

यह  अपनी बड़ी नाव में मेहमानों को कपड़े उतारने की इजाजत देता है |बिना कपड़ों वाली यह बिग बोट ट्रिप अगले साल 2023 में फ्लोरिडा में 12 फरवरी से 26 फरवरी तक चलेगी |

 London (लंदन):- बिना कपड़ों  की छुट्टी मनाने की चाहत रखने वाले प्रकृति को मौका है | वह एक सफर के लिए पूरा क्रूज [Cruise] बुक कर सकते हैं|

इस क्रूज Cruise पर कपड़े पहनने की कोई जरूरत नहीं है वही यह अपनी बड़ी नाव cruise में मेहमानों को कपड़े उतारने की इजाजत देता है | वहीं जिन तटों पर यह क्रूज़ ले जाएगा वहां पर भी प्रकृति प्रेमी कपड़े पहने की मजबूरी से मुक्त होंगे|

https://www.facebook.com/hindbihar/

बिहार कृषि विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस : Bihar Agriculture university

capture 2022 08 05 15.39.47

 

पोषक अनाजों की खेती को बढ़ावा देने हेतु किसान – वैज्ञानिक – कृषि पदाधिकारी का हुआ समागम

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने किया

भागलपुरबिहार कृषि विश्वविद्यलय सबौर का आज 13 वां स्थापना दिवस मनाया गया । इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा किया जाएगा।

Bihar agriculture university
Bihar agriculture university

वही विशिष्ठ अतिथि के रुप में कृषि विभाग बिहार सरकार के सचिव डॉक्टर एन सरवण कुमार थे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के कुलपति डॉक्टर अरुण कुमार ने किया। साथ ही पोषण अनाजों की खेती को बढ़ावा देने हेतु किसान वैज्ञानिक और कृषि पदाधिकारी समागम का भी आयोजन किया गया।

कृषि मंत्री का स्वागत
कृषि मंत्री का स्वागत

वहीं बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरुण कुमार ने बताया कि स्थापना के बीते 12 वर्षों में इस विश्वविद्यालय ने शिक्षा , शोध , प्रशिक्षण प्रसार एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में युगांतकारी उपलब्धियां दर्ज कराई है । स्थापना के दिन जहाँ इस विश्वविद्यलय के प्रशानिक नियंत्रण में मात्र चार महाविद्यालय थे वहीं आज राज्य सरकार के सहयोग एवं विश्वास से अब इसके प्रशानिक नियंत्रण में 09 महाविद्यालय 12 अनुसंधान केन्द्र एवं 22 कृषि विज्ञान केन्द्र हैं

स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर स्कूल ड्राप आउट युवाओं के लिए सर्टिफिकेट कोर्स का शुभारंभ, स्मारिक का विमोचन , नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन , पोषक अनाजों के प्रति जागरूकता हेतु किसान – वैज्ञानिक- कृषि पदाधिकारी का समागम , पूर्ववर्ती छात्रों का मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समागम कार्यक्रम में डॉ संगप्पा , हैदराबाद, आइ.आइ.एम.आर, डॉ श्वेता मिश्रा, आर.पी.सी.ए.यू. पूसा , प्रो जेडए हैदर, बिहार कृषि विवि, रांची उपस्थित थे । इस कार्यक्रम में 38 जिलों के कृषि पदाधिकारी सहित सौ से अधिक किसानों ने भी भाग लिया।

बिहार सरकार ने जारी किया नंबर |Ambulance|Fire Brigade|Police Control Room|

मुख्य मंत्री ने किया 112 नंबर को लॉन्च

किसी तरह का कहीं आग लग जाए या कहीं अपराध हो या फिर एंबुलेंस की जरूरत हो तो बिहार सरकार ने लांच किया एक नंबर 112

किसी तरह का कहीं आग लग जाए या कहीं अपराध हो या फिर एंबुलेंस की जरूरत हो तो बिहार के लोग बुधवार से आपातकालीन सेवा के तौर पर डायल 112 पर फोन कर सकेंगे |

मुख्य मंत्री ने किया 112 नंबर को लॉन्च
मुख्य मंत्री ने किया 112 नंबर को लॉन्च

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा  बिहार में आपातकालीन सेवाओं

डायल 112
डायल 112

के लिए एकीकृत नंबर 112 को बुधवार को सुबह 11:30 बजे लांच कर दिया गया है |

डायल 112 को हरी झंडी दिखाते आईपीएस अधिकारी
डायल 112 को हरी झंडी दिखाते

खास बात यह है कि करीब 7000 पुलिसकर्मी लोगों को आपातकालीन सेवाएं मुहैया कराने के लिए लगाए गए हैं इसमें

सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक के पुलिसकर्मी है एसपी रैंक के दो अफसरों को भी लगाया गया है|

आई जी ,एस एस पी , सिटी एस पी
आई जी ,एस एस पी , सिटी एस पी

आईजी वायरलेस इसे मॉनिटरिंग करेंगे पटना में डायल 112 के तहत कुल 108 राज्य भर में पहले चरण में कुल 400 गाड़ियां 24 घंटे मूव करेगी | दरअसल इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम यानी डायल 112 कि बुधवार से विधिवत शुरुआत हो गई है |

img 20220707 wa0002

डायल 112 आपातकालीन सेवा है | अब बिहार में भी पुलिस फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवा के लिए भी सिर्फ यही एक नंबर होगा|
बिहार पुलिस रेडियो परिसर में बना कमांड सेंटर | यह सेवा 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध होगी कॉल टेकर्स के तौर पर 270 महिला सिपाही को प्रशिक्षित किया गया है|  जो कॉल रिसीव करेंगी| प्रत्येक पाली में 90 महिला कर्मी प्रतिनियुक्त रहेंगी | 24 सब इंस्पेक्टर डिस्पैच का काम करेंगे |  तथा निर्णय लेंगे कि कॉल कहां फॉरवर्ड करना है |

img 20220707 wa0000

700 इंस्पेक्टर स्तर के ऑफिसर सुपरवाइजर होंगे | केस को क्लोज करने का निर्णय लेंगे |
डायल 112 पर जैसे ही किसी पीड़ित के द्वारा कॉल किया जाएगा तो वह स्वतः कंप्यूटर में एक मामला रजिस्टर्ड होगा,तथा एक यूनिक आईडी जनरेट होगा सूचना पीड़ित के पास भी जाएगी |

Live देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर click करें |