INDIA गठबंधन के हुए मुकेश सहनी राजद के साथ 3 सीट पर बनी बात

न्यूज डेस्क:        लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, बिहार की राजनीति में नेताओं की कुर्सी और उनके विचार मौसम की तरह बदल रहा है। वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी आज फिर से INDIA गठबंधन के साथ हो गए है। राजद कार्यालय में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका घोषणा किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी और अन्य नेता मौजूद थे। राजद अब 26 सीटों की जगह 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी 3 सीट वीआईपी पार्टी को देगी। चुनाव आयोग की तरफ से वीआईपी पार्टी को इस बार नए सिंबल लेडीज पर्स मिला है।

tejashwi yadav and mukesh sahni at their joint pre 1712331897154

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की तरफ से कहा गया कि मुकेश साहनी मेरे बड़े भाई हैं। वे लगातार दवे कुचले लोगों के लिए संघर्ष उठाते रहे हैं। समाज के हर लोगों के समस्याओं को उठाने का प्रयास किए न है। भाजपा ने जिस तरह से उनके पार्टी को तोड़ने का प्रयास किया है उसे बिहार की जनता ने देखा है और इसकी सजा जनता आगे आने वाली चुनाव में जरूर देगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम अपने कोटे से तीन सीट गोपालगंज, झंझारपुर, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) सीट मुकेश सहनी को दे रहे हैं।

यह गठबंधन विधानसभा चुनाव में भी रहेगी
पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मुकेश सहनी बिहार की बेहतर भविष्य के लिए हमारे साथ गठबंधन में आए हैं। हम इनका स्वागत करते हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा गठबंधन विधानसभा चुनाव के लिए भी रहेगा। विधानसभा चुनाव में भी हम लोग इनका सम्मान करेंगे।

मुकेश सहनी ने कहा भाजपा हमारा विधायक खरीदकर पार्टी तोड़ने का किया प्रयास
मुकेश साहनी ने कहा कि बिहार की जनता ने देखा है की कैसे भाजपा पार्टी ने हमारे विधायक को खरीदकर हमारे पार्टी को तोड़ने का प्रयास किया। मेरे सहयोग से सरकार बनाई और फिर हमें बाहर कर दिया। मुकेश सहनी ने कहा की हम कर्पूरी ठाकुर और लालूजी के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए INDIA गठबंधन में आया हूं। INDIA गठबंधन 40 में से 40 सीटें जीतेगी। मुकेश सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार और स्वास्थ्य की बात करते हैं लेकिन आज गरीब के पास ना रोजगार है और न स्वास्थ्य की उत्तम व्यवस्था।

एनडीए के साथ नहीं बन पाई बात
मुकेश सहनी लोकसभा चुनाव के गतिविधि शुरू होने से पहले ही राजनीतिक दलों से मेल मिलाप की कोशिश कर रहे थे। राजनीतिक गलियों में यह भी चर्चा थी कि मुकेश सहनी की बात एनडीए के साथ बन सकती है। एनडीए से बात नहीं बनी तो वह INDIA गठबंधन में संपर्क में लगे थे। राजनीतिक गलियों में यह भी चर्चा है कि लालू यादव की रजामंदी से मुकेश सहनी की INDIA गठबंधन में एंट्री हुई है।

Leave a Comment