सिद्धू मुसेवाला के घर खुशी का माहौल, 58 वर्ष की आयु में मां चरण कौर ने दिया बेटे को जन्म

न्यूज डेस्क : मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला के हत्या के बाद उनके चाहने वाले करोड़ो प्रसंशक उनके गाने सुनकर उन्हें याद करते रहते है। आज उनके प्रशंसकों के लिए बढ़ी खबर है। सिद्धू मुसेवाला में घर में किलकारी गूंजी है। उनके घर पर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। काफी वक्त से सोशल मीडिया पर खबर आ रही थी की सिद्धू मुसेवाला की मां चरण कौर फिर से मां बनने वाली है। सिद्धू मुसेवाला को जानने वाला हर कोई यह खबर सुनकर खुश होने के साथ अचंभित था। सिद्धू मुसेवाला की मां चरण कौर 58 वर्ष की आयु में फिर से एक बेटे की मां बनी है। इस खबर के आने के बाद सिद्धू मुसेवाला के फैंस सोशल मीडिया पर खुशी का इजहार और पोस्ट कर रहे है। चरण कौर के मां बनने की खबर खुद सिद्धू मुसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फैंस के साथ साझा किया है।

 

4eb4d38f aa16 441b ab5f f3948358b7e0

पिता बलकौर सिंह ने दिखाई बेटे की झलक

सिद्धू मुसेवाला के पिता अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नन्हे बेटे की पहली तस्वीर शेयर किए है। बलकौर सिंह ने अपने नन्हे बेटे को गोद में लिए नजर आए। बलकौर सिंह काफी खुश दिख रहे है। एक बार फिर से बेटे के पिता बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ साफ दिख रही है। तस्वीर में बलकौर सिंह अपने नन्हे बेटे को गोद में लिए सिद्धू मुसेवाला के चित्र के साथ नजर आए। इंस्टाग्राम अकाउंट पर नन्हे बेटे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए बलकौर सिंह ने कैप्शन में लिखे है – शुभदीप को चाहने वाली लाखों-करोड़ों आत्माओं के आशीर्वाद से, भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और मैं सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार के लिए आभारी हूं।’

कौन है सिद्धू मुसेवाला

सिद्धू मुसेवाला पंजाब के एक फेमस गायक और रैपर थे। साल 2022 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मुसेवाला का पूरा नाम सुभदीप सिंह सिद्धू है। अपने विवादित गीतों के जरिए सिद्धू मुसेवाला हमेशा चर्चा में रहते थे। अपने गानों में गाड़ी और बंदूक दिखाने के शौकिन थे। सिद्धू मुसेवाला के हत्या का साजिशकर्ता लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर लगता है। इनकी मौत से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।सिद्धू मुसेवाला अपने परिवार के इकलौते संतान थे। सिद्धू मुसेवाला के मौत से इनके परिवार पर गहरा सदमा लगा है। सिद्धू मुसेवाला के मौत के बाद इनके माता पिता चरण कौर और बलकौर सिंह ने फिर से एक बच्चे को जन्म देने का फैसला किया। आईवीएफ तकनीक से चरण कौर ने बच्चे को जन्म दिया है। सिद्धू मुसेवाला के भाई के जन्म का खबर सामने आते ही उनके प्रसंशको में खुशी का माहौल है।

Leave a Comment