शादी से कुछ दिन पहले लड़की ने प्रेमी संग भागकर की शादी जाने मामला

News desk : बिहार के जमुई से प्रेम प्रसंग को लेकर हैरान और अचंभित कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला जहां ऐसा है की एक लड़की की शादी की लगभग रस्म पूरी हो गई थी। तिलक और हल्दी का रस्म पूरी हो गया था, बारात आना बाकी था और शादी होना बाकी था। शादी के रस्म से 7 दिन पहले लड़की घर से भाग कर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। लड़की अपने प्रेमी के साथ मंदिर में शादी कर ली।

घटना को लेकर बताया जाता है की लड़की के घरवालों ने उसकी शादी उसी के मन मुताबिक ठीक की थी। घर में शादी की को लेकर पूरे परिवार में हर्षोल्लास था। तैयारियां जोरों पर थी और रस्म भी चल रहा था। इसी बीच घर वाले के किएं धरे पर लड़की ने पानी तब फेर दिया जब लड़की शादी से पहले भाग गई। लड़की के घरवालों में खुशियां टेंशन में बदल गई। लड़की के घरवालों को उसके बॉयफ्रेंड को लेकर कुछ जानकारी नहीं थी। लड़की को घर में नही देखकर घर वाले परेशान हो गए और पुलिस के पहुंचे। लड़की के गायब होने का रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस फौरन खोज में लग गई। जिसमें लड़की को अपने प्रेमी के साथ उसके घर में पाया गया। पुलिस लड़की के प्रेमी के घर पहुंचा और उसके प्रेमी को पूछताछ के लिए थाने लाने गया जिसके लिए काफी जद्दोजहत करना पड़ा। युवक अपने प्रेमिका को इस कदर लिपटकर रोने लगा की पुलिस वाले को छुड़ाने के लिए भी पापड़ बेलने पड़े। दोनों युवक युवती एक दूसरे को छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं थे। लड़की के परिजन अपने बेटी में मनाने में जुटे हुए थे, लेकिन लड़की टस से मस नहीं हो रही थी। लड़की के घर वाले अपने बेटी के सामने मजबूर और बेबस थे। लड़का और लड़की ने थाना पहुंच कर पुलिस से बोला की हम दोनों बालिक है और साथ रहने के लिए तैयार है। मजबूरन लड़की के घर वाले को अपने घर जाना पड़ा।

download (1)

 

Leave a Comment