राहत शिविर में गर्भवती महिला के बच्चे की मौत , के बाद महिला की भी हुई मौत : मचा कोहराम

चर्च मैदान राहत शिविर में गर्भवती महिला के बच्चे की मौत के बाद महिला की भी हुई मौत, शिविर में मचा कोहराम

सदर एसडीओ समेत सीओ, बीडीओ एवं तीन थाने की पुलिस ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को संभाला, कबीर अंत्योष्टि के तहत दिया मुआबजा

सीटीएस चर्च मैदान में चल रहे बाढ़ राहत शिविर में बुधवार को अफरातफरी का माहौल हो गया। इसका कारण ये रहा कि रत्तीपुर बैरिया पंचायत के बैरिया गांव निवासी श्रवण मंडल की बेटी सजनी देवी अपने ससुराल कहलगांव के कचहरिया से मायके रहने आई थी। जहां आई भीषण बाढ़ के बाद अपने पिता सहित पूरे परिवार के साथ रहने नाथनगर चर्च मैदान बाढ़ राहत शिविर में रहने आई थी। सात माह की गर्भवती सजनी ने बीते रविवार देर शाम नॉर्मल डिलीवरी से मृत बच्चे को जन्म दिया।

बाढ़ अलर्ट,बिहार बाढ़,नाथनगर बाढ़

इसके बाद सजनी की तबियत भी बिगड़ने लगी। अधिक तबियत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उसे शिविर में मौजूद आशा से बिना दिखाए सीधे किसी प्राइवेट नर्सिंग होम ले जाकर दवा सुई करा दिया। इसके बावजूद उसके स्थिति में सुधार नही हुआ। परिजनों ने आनन फानन में उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता बेटी का शव लेकर शिविर में आ गए इसके बाद क्या था। कुछ असामाजिक लोग इसे दूसरी हवा देने में लगे थे। ताकि शिविर में लॉ एंड आर्डर बिगड़ जाए और अफरातफरी मच जाय। लेकिन ससमय सीओ नाथनगर स्मिता झा, बीडीओ अंतिमा कुमारी, नाथनगर इंस्पेक्टर मो.सज्जाद हुसैन पहुंचे और पीड़ित परिवार की पूरी आपबीती सुनकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया।

बाढ़ अलर्ट,बिहार बाढ़,नाथनगर बाढ़

इस बीच जिला प्रशासन में अफवाह फैल गयी कि शिविर में किसी गर्भवती महिला की मौत हो गयी है। जिसके बाद सदर एसडीओ आशीष नारायण भी पहुंचे। और पीड़ित परिवार को कबीर अंत्योष्टि योजना के तहत मृत महिला के शव का दाह संस्कार कराने के लिए मुआबजा दिलाया। मृत महिला के पिता श्रवण मंडल ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही बेटी को उसके ससुराल से लेकर गांव बैरिया नाथनगर आये थे। जहां बाढ़ की तबाही के कारण बेटी को भी लेकर हम शिविर में रहने चले आये और ऐसी घटना हो गयी। इनके दामाद निरंजन मंडल मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करते है। मौत की घटना उनको बताया दामाद शव के दाह संस्कार को तैयार नही थे। कहा जब वे बंबई से आएंगे तब दाह संस्कार कराना।

बाढ़ अलर्ट,बिहार बाढ़,नाथनगर बाढ़

लेकिन बेटी के ससुर आये उन्होंने दाह संस्कार कराने को कहा। वहीं जिला प्रशासन के सहयोग से महिला के शव को एम्बुलेंस में लादकर दाह संस्कार के लिए भेजा गया। सीओ ने बताया कि महिला की मौत स्वाभाविक थी। शिविर में लॉ एंड आर्डर नही बिगड़े इसको लेकर जिला प्रशासन कि पूरी टीम शिविर में पहुंची थी। शव का दाह संस्कार करा दिया है। शिविर में स्थिति सामान्य है।

Leave a Comment