भारत में है दम चांद पर है हम | चंद्रयान-3

बिहार : भागलपुर : – भाभाशाह चौक पर चाँदयान-3 के सफल लेंडिंग पर भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व पर लड्डू खिलाकर उत्सव मनाया गया।

भारत में है दम चांद पर है हम:- संतोष साह

भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि अपनी अद्भुत मेधा व संकल्पशक्ति से भारत की गौरवगाथा को चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराकर सिद्ध करने वाले इसरो के महान वैज्ञानिकों को  नमन।
अमृतकाल के प्रथम प्रभा में सफलता की ये अमृतवर्षा हुई है। हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे साकार किया।


अबतक सम्पूर्ण विश्व के लिए अछूते रहे चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चन्द्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कराकर इसरो के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा इतिहास रचा है जो सदा के लिए स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गया है।अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है।
यशस्वी पीएम आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज 140 करोड़ भारतवासी न सिर्फ गर्वित हैं अपितु इस गौरवशाली क्षण का साक्षी बनने पर भावुक भी हैं। इसरो की इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
इस अवसर पर रोहित पांडेय,निरंजन साह,शरद शलापुरिया,विपुल सिंह,राजकिशोर, रोशन सिंह,योगेश पांडेय,मनीष दास,विकास कर्ण,स्वेता सुमन, जिला मिडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी, विनोद सिन्हा, प्रदीप जैन, पंकज सिंह, सुनील सिंह,पिंकी बगोरिया,ज्ञानदीप मंडल,बब्लू राय, रिंकू वर्मा,सुधीर भगत,राजकुमार यादव,जिया गोस्वामी,अरविन्द यादव, संजीव गुप्ता,अनुपलाल साह,राजेश गोयल,सुमन भारती,संजय हरि,मनीष कश्यप,योगेंद्र मिश्रा,सौरव कुमार, रोशन राजपूत आदि कार्यकर्ता उपस्थित होकर जश्न मनाया।


वही  कामयाबी पर चम्पानगर मंडल अध्यक्ष ने सुभाष चौक पर दीप जलाकर मनाई खुशियां।

चंपानगर मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह ने तिरंगा यात्रा एवं दीप जलाकर ख़ुशी मनाते हुए कहा कि चंद्रयान-3’ के सफल प्रक्षेपण पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी और कहा कि यह अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति के प्रति राष्ट्र की दृढ़ प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।
इस अवसर पर लक्ष्मी कुशवाहा,सोनी साह,अजय शाह,अंकित भगत, हेमंत कुमार, पिंटू साह, मालाकार, मसूद, मधुसूदन झा, नीरज कुमार,पंकज अग्रवाल इत्यादि सभी कार्यकर्ता ने पटाका फोड़कर ख़ुशी में शामिल हुए।
इसकी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने दी

Leave a Comment