पटाखे और बम छोड़ने से दो पुलिसकर्मी हुए घायल

 

नाथनगर स्थित मीरगियाशचक में शनिवार शाम करीब करीब 4 बजे काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने सड़क पर पटाखा बम पटक दिया। पटाखा बम की तीव्रता अधिक थी। इस वजह से ड्यूटी पर तैनात नाथनगर थाने के दो पुलिसकर्मी आंशिक रूप से घायल हो गए। एसआई धर्मेंद्र कुमार यादव के नाक के नीचे वह एएसआई मुकेश सिंह के हाथ में चोट आई। पुलिस ने तत्काल

घायल पुलिस कर्मी
घायल पुलिस कर्मी

दोनों का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया। फिलहाल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। मिली जानकारी के अनुसार चंपानगर के मसकन बरारी पुल की प्रतिमा विसर्जन को मखदूम शाह दरगाह घाट की ओर जा रही थी, तभी मीरगियाशचक में शोभायात्रा पहुंचने से पहले शरारती तत्वों ने पटाखा बम पटक दिया। पुलिस शरारती तत्वों की पहचान करने में जुटी है इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। नाथनगर इंस्पेक्टर मोहम्मद सज्जाद हुसैन ने बताया कि आंशिक रूप से चोटिल दोनों पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं।

Leave a Comment