ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज भागलपुर

 

ईस्टर्न बिहार चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज, भागलपुर की वर्त्तमान कार्यकारिणी ने  अशोक भिवानीवाला की अध्यक्षता में आगामी सत्र 2022-25 की कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव उप समिति का गठन करते हुए चेम्बर के ही आजीवन सदस्य गिरधारी लाल केजरीवाल  को चुनाव उपसमिति का संयोजक मनोनीत किया।

गिरिधारी लाल केजरीवाल ने अपने सहयोगियों में  हरि प्रसाद शर्मा एवं  सुनील जैन को जोड़ते हुए चुनावी प्रक्रिया की शुरूआत की लगातार 30 दिनों की कड़ी मेहनत से चेम्बर के चुनाव को सम्पादित किया।

हम, सभी चुनाव पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद देते हैं। जिस तरह की अफवाहों का दंश उन्होंने झेला एवं तपती लहरों में चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया। हम सबों के द्वारा अनेकानेक बातें समिति तक पहुँचायी गयी।

जिसको दरकिनार करते हुए अपना कर्त्तव्य निर्वाह किया। कुछ प्रत्याशियों के कुछ चेम्बर सदस्यों के द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए चुनाव समिति के सदस्यों के प्रति व्हाट्सएप किया गया। जिसकी हम भरपूर निन्दा करते हैं। जिन सदस्यों के द्वारा पुर्नमतगणना का मांग किया गया, चुनाव उपसमिति ने उनकी मांगों को पूरा किया एवं पूर्णरूपेण उन्हें संतुष्ट किया।

चुनाव पूर्णरूपेण निष्पक्ष हुआ। मतों की गणना भी सही पाई गयी। हम सभी प्रत्याशी, चुनाव उपसमिति के सभी कार्यों से पूर्ण रूपेण संतुष्ट हैं। पुनः हम सभी चेम्बर सदस्य चुनाव उपसमिति के संयोजक एवं उनके सहयोगियों का तहे दिल से आभार व्यक्त हुए धन्यवाद देते हैं।

Leave a Comment