अबजुगंज के बाढ़ पीड़ितों ने मुख्यालय के C.O व BDO का किया घेराव

अबजुगंज के बाढ़ पीड़ितों ने बाढ़ राहत राशि को लेकर प्रखंड मुख्यालय में C.O व BDO का किया घेराव।

बाढ़ पीड़ितो

भागलपुर सुल्तानगंज के अबजुगंज पंचायत के बाढ़ पीड़ितों ने मुआवजा नहीं मिलने घेराव करने पर मजबूर हुए। इस दौरान C.O शंभू शरण राय ने कहा बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि दी जायेगी ।आप लोग शान्ति पूर्वक अपने अपने घर जाए। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि हम लोगों को अब तक बाढ़ राहत राशि नहीं मिली है ।

बाढ़ पीड़ितो

जिसको लेकर प्रखंड का चक्कर लगा रहे हैं। वही राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मेराज ने बताया कि अबजुगंज पंचायत को नगर परिषद में जोड़ दिया है। जो कि 2019 में अबजुगंज पंचायत सुखाड़ घोषित था और अब 2021में अबजुगंज पंचायत पूरी तरह बाढ़ से प्रभावित होने से बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा के लिए प्रखंड के चक्कर लगाना पड़ रहा है । अबजुगंज अब नगर में चले जाने से इन लोगो को मुआबजा राशि नही मिल रही है । इस मामले में बाढ़ पीड़ितों ने एकजुट होकर C O  व B D O का घेराव किया।

Leave a Comment