बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

न्यूज डेस्क:    बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया। सुशील कुमार मोदी बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता में आते थे। सुशील मोदी कैंसर से पीड़ित थे, कैंसर की जानकारी खुद उन्होंने X पर पिछले 6 महीने पहले दिए थे। बिहार के मौजूदा उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट कर सुशील कुमार मोदी के मौत के बारे में जानकारी दी। सम्राट चौधरी ने पोस्ट कर कहां की बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।

download (4)

सुशील मोदी का राजनैतिक सफर
सुशील कुमार मोदी का राजनैतिक कैरियर का शुरुआत पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ महासचिव से हुआ है। जेपी आंदोलन में भी सुशील मोदी का प्रमुख जुड़ाव रहा है। इसके बाद आरएसएस से जुड़े। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे छात्र संगठन से दक्षता लेकर राजनीति की शुरुआत किए।
साल 1990 में सुशील कुमार मोदी ने विधानसभा चुनाव लड़े और विधायक बने। साल 2004 लोकसभा चुनाव में भागलपुर से चुनाव मैदान में उतरे और पहली बार सांसद बने । साल 2005 में पहली बार बिहार में एनडीए सरकार बनी और सुशील मोदी विधान परिषद के लिए निर्वाचित होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री बने। सुशील कुमार मोदी 2005 से 2013 और 2017 से 2020 तक बिहार के उप मुख्यमंत्री रहे। सुशील कुमार मोदी बिहार के उप मुख्यमंत्री के साथ वित मंत्री भी रहे।

अमित शाह सहित कई नेताओं में X पर दिया श्रद्धांजलि        
गृह मंत्री अमित शाह ने X पर पोस्ट कर लिखा की सुशील कुमार मोदी जी के निधन की सूचना से आहत हूं। आज बिहार ने राजनीति के एक महान पुरोधा को हमेशा के लिए खो दिया। उनकी राजनीति गरीबों और पिछड़ों के हितों के लिए समर्पित रही। उनके निधन से बिहार के राजनीति में जो शून्यता उभरी है, उसे लंबे समय तक भरा नहीं जा सकता।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी X पर पोस्ट किया की सुशील कुमार मोदी जी के निधन से बिहार के साथ साथ मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी X पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कहा की सुशील कुमार मोदी की मृत्यु बिहार के लिए अपूरणीय क्षति है।

तेजस्वी यादव ने X पर लिखा, पूर्व उपमुख्यमंत्री, हमारे अभिभावक, संघर्षशील और कर्मठ नेता आदरणीय सुशील कुमार मोदी जी के निधन से व्यथित हूं।

Leave a Comment