न्यूज डेस्क: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद यह साफ हो गया है कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बनने वाली है। जनता ने डबल इंजन की सरकार को पूर्ण रूप से स्वीकार किया है। तथा चुनाव के नतीजे से यह साफ हो गया है कि वर्तमान में आम आदमी पार्टी की सरकार को जनता ने सीधे रूप से नकार दिया है। आम आदमी पार्टी को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। जहां आम आदमी पार्टी के बड़े चेहरे में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत आप पार्टी के कई दिग्गज नेता चुनाव हार गए हैं। दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर पीएम मोदी ने कहा है कि हम दिल्ली के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वही दिल्ली प्रदेश के नेता वीरेंद्र सचदेवा ने कहा की दिल्ली की जीत पीएम मोदी का जनता के प्रति विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत है। हमें जनता ने जिस भरोसे सत्ता में लाई है उस पर अमल करने की पूरी कोशिश करेंगे।
अभी तक रुझानों की बात करें तो दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों में 48 पर भाजपा आगे चल रही है जिसमें कई सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। वहीं 22 सीट पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है जिसमें कई सीट जीत चुकी है। सबसे खास बात यह है कि इस विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस का सुपड़ा पूरी तरह से साफ हो गया है जहां कांग्रेस 70 विधानसभा सीटों में 68 उम्मीदवारों का जमानत जब्त हो चुका है।
आम आदमी पार्टी के इस दिग्गज नेताओं की हुई हार
नई दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए है। केजरीवाल 4089 वोट के अंतर से भाजपा के उम्मीदवार प्रवेश सिंह वर्मा से चुनाव हारे हैं। वही जंगपुरा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 667 वोट के अंतर से भाजपा उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह से चुनाव हार गए हैं। वहीं ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से दिल्ली के पूर्व मंत्री आप नेता सौरभ भारद्वाज 3188 वोट से भाजपा उम्मीदवार शिखा रॉय से चुनाव हार गए हैं। वही पटपतगंज सीट से सिविल सेवा की तैयारी वाले लोकप्रिय शिक्षक आप उम्मीदवार अवध ओझा 28072 वोट के बड़े मार्जिन से भाजपा उम्मीदवार रविंद्र नेगी से चुनाव हारे हैं। इसके अलावा भी आम आदमी पार्टी के कई बड़े उम्मीदवारों का हार हुई है।
दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा के दो चेहरे पर जनता का नजर बना हुआ था। जहां नई दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटा प्रवेश सिंह वर्मा चुनाव लड़ रहे थे वही मोती नगर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के बेटा हरीश खुराना मैदान में थे। दोनों मुख्यमंत्री के बेटे चुनाव जीत गए हैं।
अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स (X) पर वीडियो साझा कर बोले है कि हमें हार स्वीकार है। भाजपा को जीत की बधाई देता हूं।
पीएम मोदी शाम को भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।