2024 लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का चुनाव आज, 9 केंद्रीय मंत्री और एक पूर्व मुख्यमंत्री है मैदान में

न्यूज डेस्क:      2024 लोकसभा के पांचवें चरण का मतदान आज 20 मई सोमवार को होना है। 6 राज्यों जिसमें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र,    ओडिसा, उतर प्रदेश और दो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख की 49 सीटों पर वोटिंग होना है।

2019 के लोकसभा चुनाव में इन 49 सीटों पर में से 32 सीटों पर बीजेपी, 7 शिवसेना, 4 टीएमसी जीती थी। कांग्रेस केवल यूपी की रायबरेली सीट जीत पाई थी, जहां से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद हैं। अन्य पार्टी को पांच सीटें मिली थी।

पांचवें चरण के चुनाव में राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल समेत 9 केंद्रीय मंत्री मैदान में है। कांग्रेस पार्टी के गढ़ और गांधी परिवार के परंपरागत सीट रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी के बाद पहली बार इस सीट से राहुल गांधी मैदान में है। वही जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बारामुला सीट से मैदान में है।

image 2024 05 18t182506.770

चुनाव आयोग के मुताबिक पांचवें चरण में 695 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 613 पुरुष और 82 महिला उम्मीदवार है।

पांचवें चरण के चुनाव में बिहार से बड़े चेहरों में सारण सीट से भाजपा से पूर्व सांसद राजीव प्रताप रूड़ी और राजद से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य मैदान में हैं। वही हाजीपुर से लोजपा (रामविलास) पार्टी के चिराग पासवान और राजद के शिवचंद्र राम मैदान में हैं। सीतामढ़ी लोकसभा सीट से जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर और राजद से डॉ अर्जुन राम मैदान में है।

इन राज्यों के इतनी सीट पर मतदान
पांचवें चरण के चुनाव में उतर प्रदेश की 14 सीट, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5, ओडिसा की 5, झारखंड की 3 और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख की 1-1 सीट पर मतदान होना है।

Leave a Comment