LIC Privatization | Lic निजीकरण के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन |

img 20220504 wa0001

LIC के निजीकरण के खिलाफ तिलकामांझी चौंक पर ऐक्टू ने किया विरोध प्रदर्शन

प्रधानमंत्री मोदी का फूंका गया पुतला

 

भागलपुर :-LIC में निजीकरण की प्रक्रिया शुरु किए जाने के खिलाफ स्थानीय तिलकामांझी चौक पर ऐक्टू ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ऐक्टू के राज्य सह जिला सचिव मुकेश मुक्त ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि भाजपा सरकार लगातार हर विभागों का निजीकरण कर रही है यह कतई ठीक नहीं साथ ही साथ समाज में सांप्रदायिक विद्वेष का जहर घोल कर आम लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है।

AICCTU कार्यकर्ता
AICCTU कार्यकर्ता

मजदूर हित के कानून को खत्म कर कारपोरेट पक्षीय लेबर कोर्ट बना लागू किया जा रहा है। रोजगार छीना जा रहा है ,महंगाई बेरोजगारी छटनी ने मजदूरों को परेशान कर रखा है। इसके खिलाफ आज हम सभी एकजुट होकर वर्तमान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं

ऐक्टू के सभी कार्यकर्ताओं ने LIC कर्मियों का साथ देते हुए हड़ताल का पुरजोर समर्थन किया है। विरोध प्रदर्शन करते हुए ऐक्टू कार्यकर्ताओ ने केंद्र की मोदी सरकार का पुतला भी फूंका। कार्यक्रम में एक्टू के कई अधिकारी, कार्यकर्ता और असंगठित – संगठित क्षेत्र के सैकड़ों महिला-पुरुष कामगार शामिल थे।

https://hindbihar.com/बिहार-सरकार-द्वारा-निशुल/