पहाड़ के अंडे I चुराने से बन जाते हैं भाग्य

screenshot 20220821 193330 chrome

अंडे देनें वाला पहाड़/चट्टानों  के अंडे चुराने से बन जाते हैं |

रहस्मय चट्टान :-  प्रकृति की अजीबो-गरीब घटनाएं धरती पर होते रहती है | जिसका अनुमान लगाना संभव नहीं है  संसार में वर्तमान में अभी भी बहुत सारे ऐसी ऐसी जगह है |जहां रहस्यम वस्तुएं बनी हुई है |

आम जनों तथा विज्ञान पर विश्वास रखने वाले और वैज्ञानिक तक सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर यह अजूबा संभव कैसे हो सकता है |
आइए आपको आज एक रहस्यम बात बताते हैं | जो कि चीन की है क्या आप चीन के इस रहस्य के बातों को जानते हैं | जानना चाहेंगे तो बने रहिए हमारे साथ
चीन में एक ऐसा चट्टान/पहाड़ है जो कि वर्षों में अंडे देती है | आश्चर्य हुआ ना यह जानकर | जी हां चीन के गिझोउ राज्य में एक ऐसी चट्टान का पता चला है, जो हर 30 वर्षों में एक बार अंडे देती है |

हालांकि इस घटना के बारे में जानने के लिए वैज्ञानिकों ने अपनी राय रखी है | लेकिन लोग इस पत्थर के अंडे पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं |

क्योंकि उनका मानना है कि उनके लिए यह पत्थर के अंडे शुभ और धनवान बनाने का उत्तम मार्ग है | जैसा कि आपने हमेशा मुर्गियों को अंडे देते देखा और सुना होगा लेकिन किसी मैगजीन में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार चीन की यह चट्टान/ पहाड़ अंडे देती है | यह चट्टान पूरे 30 साल तक अंडे को अपने अंदर सेती है | और 30 साल बाद यह अंडे चट्टान से अलग हो जाते हैं | इस चट्टान की ऊंचाई लगभग 19 फीट और लंबाई 65 फीट है | इस अद्भुत और अकल्पनीय घटनाक्रम को देखने के लिए लगभग पूरे चीन से लोग यहां आते हैं | और दुआ करते हैं कि कास उन्हें एक अंडा मिल जाए | जो भी यहां का पत्थर चुराता है | उसका भाग्य बन जाता है |

पहाड़ के अंडे
पहाड़ के अंडे

तो क्या आपको भी यह पत्थर के अंडे लेना है ,
अगर स्टोरी नई लगी हो या अच्छी या जानकारी पूर्ण लगी हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें और लाइक जरूर करें |

https://www.facebook.com/hindbihar/

यहां मना सकते हैं बिना कपड़ों वाला हॉलीडे और हनीमून सफर में कपड़े नहीं पहनने की है आजादी| No Cloth Holiday on Cruise

रोजगार के अवसर |Business ideas |हर महीने होगी मोटी कमाई

capture 2022 08 20 10.40.58

Business ideas in hindi :– 

घर पर ही रह कर कर सकते है| य़ह काम

घर पर खोलें  दूध पार्लर हर महीने कर सकते हैं,मोटी कमाई

आजकल के दौर भाग वाले जीवन में सही चीजों का मिलना बहुत ही मुश्किल हो चुका है | गांव से शहर की ओर आने के बाद बहुत सारी चीजों की किल्लत होने लगती है| चाहे वह पर्यावरण हो , स्वच्छ वातावरण हो , स्वच्छ हवा हो या स्वक्ष खानपान हो,  आज के समय डेरी का बिज़नस सदाबहार माना जाता है |

क्योंकि आदमी कितना भी कुछ कर ले खाने पीने में कटौती नहीं कर सकता है | उसमें से भी दूध , दूध की मांग कभी भी नहीं घटती|

पूजा पाठ में बच्चों के जन्म के बाद दूध को पिलाना अनिवार्य हो  जाता है I

किसी कामों में दूध के बिना कुछ नहीं हो सकता दूध की मांग कभी कम नहीं हो सकती |

इसी को ध्यान में रखते हुए आप मिल्क पार्लर खोल सकते हैं सुधा दूध दे रहा है डेयरी बिजनेस का सदाबहार मौका |

इस बिजनेस की खासियत यह है, कि पहले दिन से ही आप पैसा कमाना शुरू कर सकते हैं | बिहार के सभी नगर निकाय और 534 प्रखंडों में अब सुधा डेयरी के बूथ खुलेंगे |

बिहार सरकार [ Government of Bihar ]ने राज्य के हर कोने में अब सुधा दूध, सुधा मिल्क पार्लर व अन्य उत्पादों की बिक्री करने के मकसद से बूथों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है | राज्य सरकार ने सभी जिला अधिकारियों को इसके लिए कुछ महीने पहले ही जमीन उपलब्ध कराने का लेटर जारी किया था |

इस लिहाज से देखें तो अगले 4 सालों में बिहार में 600 सुधा डेयरी के बूथ खुलेंगे | पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार ने कंफर्ड के माध्यम से इसकी तैयारी शुरू कर दी है |अगर आपको भी यह बिजनेस करना है इस बिजनेस के इच्छुक हैं तो सुधा डेयरी के साइट पर जाकर पूछताछ कर सकते हैं |या अपने नजदीकी मिल्क पार्लर में इसकी जानकारी ले सकते हैं|

 

अपने राज्य जिले की ख़बरों देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:

https://www.facebook.com/hindbihar/

यहां मना सकते हैं बिना कपड़ों वाला हॉलीडे और हनीमून सफर में कपड़े नहीं पहनने की है आजादी| No Cloth Holiday on Cruise

img 20220820 wa0000

बिना कपड़ों वाली हनीमून:- No Clothes Holiday on Cruise :

यह  अपनी बड़ी नाव में मेहमानों को कपड़े उतारने की इजाजत देता है |बिना कपड़ों वाली यह बिग बोट ट्रिप अगले साल 2023 में फ्लोरिडा में 12 फरवरी से 26 फरवरी तक चलेगी |

 London (लंदन):- बिना कपड़ों  की छुट्टी मनाने की चाहत रखने वाले प्रकृति को मौका है | वह एक सफर के लिए पूरा क्रूज [Cruise] बुक कर सकते हैं|

इस क्रूज Cruise पर कपड़े पहनने की कोई जरूरत नहीं है वही यह अपनी बड़ी नाव cruise में मेहमानों को कपड़े उतारने की इजाजत देता है | वहीं जिन तटों पर यह क्रूज़ ले जाएगा वहां पर भी प्रकृति प्रेमी कपड़े पहने की मजबूरी से मुक्त होंगे|

https://www.facebook.com/hindbihar/

बिहार कृषि विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस : Bihar Agriculture university

capture 2022 08 05 15.39.47

 

पोषक अनाजों की खेती को बढ़ावा देने हेतु किसान – वैज्ञानिक – कृषि पदाधिकारी का हुआ समागम

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने किया

भागलपुरबिहार कृषि विश्वविद्यलय सबौर का आज 13 वां स्थापना दिवस मनाया गया । इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा किया जाएगा।

Bihar agriculture university
Bihar agriculture university

वही विशिष्ठ अतिथि के रुप में कृषि विभाग बिहार सरकार के सचिव डॉक्टर एन सरवण कुमार थे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के कुलपति डॉक्टर अरुण कुमार ने किया। साथ ही पोषण अनाजों की खेती को बढ़ावा देने हेतु किसान वैज्ञानिक और कृषि पदाधिकारी समागम का भी आयोजन किया गया।

कृषि मंत्री का स्वागत
कृषि मंत्री का स्वागत

वहीं बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरुण कुमार ने बताया कि स्थापना के बीते 12 वर्षों में इस विश्वविद्यालय ने शिक्षा , शोध , प्रशिक्षण प्रसार एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में युगांतकारी उपलब्धियां दर्ज कराई है । स्थापना के दिन जहाँ इस विश्वविद्यलय के प्रशानिक नियंत्रण में मात्र चार महाविद्यालय थे वहीं आज राज्य सरकार के सहयोग एवं विश्वास से अब इसके प्रशानिक नियंत्रण में 09 महाविद्यालय 12 अनुसंधान केन्द्र एवं 22 कृषि विज्ञान केन्द्र हैं

स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर स्कूल ड्राप आउट युवाओं के लिए सर्टिफिकेट कोर्स का शुभारंभ, स्मारिक का विमोचन , नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन , पोषक अनाजों के प्रति जागरूकता हेतु किसान – वैज्ञानिक- कृषि पदाधिकारी का समागम , पूर्ववर्ती छात्रों का मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समागम कार्यक्रम में डॉ संगप्पा , हैदराबाद, आइ.आइ.एम.आर, डॉ श्वेता मिश्रा, आर.पी.सी.ए.यू. पूसा , प्रो जेडए हैदर, बिहार कृषि विवि, रांची उपस्थित थे । इस कार्यक्रम में 38 जिलों के कृषि पदाधिकारी सहित सौ से अधिक किसानों ने भी भाग लिया।

बिहार सरकार ने जारी किया नंबर |Ambulance|Fire Brigade|Police Control Room|

मुख्य मंत्री ने किया 112 नंबर को लॉन्च

किसी तरह का कहीं आग लग जाए या कहीं अपराध हो या फिर एंबुलेंस की जरूरत हो तो बिहार सरकार ने लांच किया एक नंबर 112

किसी तरह का कहीं आग लग जाए या कहीं अपराध हो या फिर एंबुलेंस की जरूरत हो तो बिहार के लोग बुधवार से आपातकालीन सेवा के तौर पर डायल 112 पर फोन कर सकेंगे |

मुख्य मंत्री ने किया 112 नंबर को लॉन्च
मुख्य मंत्री ने किया 112 नंबर को लॉन्च

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा  बिहार में आपातकालीन सेवाओं

डायल 112
डायल 112

के लिए एकीकृत नंबर 112 को बुधवार को सुबह 11:30 बजे लांच कर दिया गया है |

डायल 112 को हरी झंडी दिखाते आईपीएस अधिकारी
डायल 112 को हरी झंडी दिखाते

खास बात यह है कि करीब 7000 पुलिसकर्मी लोगों को आपातकालीन सेवाएं मुहैया कराने के लिए लगाए गए हैं इसमें

सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक के पुलिसकर्मी है एसपी रैंक के दो अफसरों को भी लगाया गया है|

आई जी ,एस एस पी , सिटी एस पी
आई जी ,एस एस पी , सिटी एस पी

आईजी वायरलेस इसे मॉनिटरिंग करेंगे पटना में डायल 112 के तहत कुल 108 राज्य भर में पहले चरण में कुल 400 गाड़ियां 24 घंटे मूव करेगी | दरअसल इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम यानी डायल 112 कि बुधवार से विधिवत शुरुआत हो गई है |

img 20220707 wa0002

डायल 112 आपातकालीन सेवा है | अब बिहार में भी पुलिस फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवा के लिए भी सिर्फ यही एक नंबर होगा|
बिहार पुलिस रेडियो परिसर में बना कमांड सेंटर | यह सेवा 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध होगी कॉल टेकर्स के तौर पर 270 महिला सिपाही को प्रशिक्षित किया गया है|  जो कॉल रिसीव करेंगी| प्रत्येक पाली में 90 महिला कर्मी प्रतिनियुक्त रहेंगी | 24 सब इंस्पेक्टर डिस्पैच का काम करेंगे |  तथा निर्णय लेंगे कि कॉल कहां फॉरवर्ड करना है |

img 20220707 wa0000

700 इंस्पेक्टर स्तर के ऑफिसर सुपरवाइजर होंगे | केस को क्लोज करने का निर्णय लेंगे |
डायल 112 पर जैसे ही किसी पीड़ित के द्वारा कॉल किया जाएगा तो वह स्वतः कंप्यूटर में एक मामला रजिस्टर्ड होगा,तथा एक यूनिक आईडी जनरेट होगा सूचना पीड़ित के पास भी जाएगी |

Live देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर click करें |

अपना ही आशियाना तोड़ने को लोग हो रहे बेबस। koshi

screenshot 20220703 143136 gallery

भागलपुर कोशी नदी ने बरपाया कहर, कई घर हुए जलमग्न ।

 

भागलपुर नवगछिया के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी गांव में कोसी का तांडव देखा जा रहा है। पिछले तीन दिनों के अंदर दस से पंद्रह घर कोसी के गोद में समा चुके हैं। वही गांव पर भी लगातार कटाव का खतरा मंडरा रहा है। जिसको लेकर एक तरफ जहां ग्रामीण दहशत में है। वही पुरुषों के साथ साथ घर की महिलाएं भी घर तोड़ने में लगी हुई है।

बाढ़ में टुटता आशियाना
बाढ़ में टुटता आशियाना

पिछले साल ही हुषण बेगम ने अपना घर बनाया था। लेकिन साल भर के बाद ही उन्हें अपना आशियाना अपने हाथों से तोड़ना पड़ा है, महिलाओं की आंखों में आंसू है और अपना आशियाना तोड़ कर रो रही हैं।

कोशी का कहर
कोशी का कहर

इन लोगों का कहना है कि कुछ ईट बच जाएगा तो राहत होगी। वहीं लोगों का आरोप है कि अभी तक ना तो प्रशासन देखने आया और ना ही कोई जनप्रतिनिधि इनका हाल लेने आया है। मुसीबत की इस घड़ी में किसी प्रकार जिंदगी की जद्दोजहद खुद लड़ रहे हैं।

Vedio ke liye link

 https://youtu.be/n7Iykmj-Sts

बाहर चलते बाइक सवार को पैर में लगी गोली

screenshot 20220702 170621 whatsapp

 

भागलपुर में अपराधियों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली , गंभीर रूप से घायल |

सुलतानगंज थाना क्षेत्र के कासिमपुर नाथबाबा स्थान के समीप देर रात बदमाशों ने बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की, घटना युवक के बाएं घुटने में गोली लगी है जिससे युवक गंभीर रूप से घायल है परिजनों को सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसका चल रहा है, घायल युवक की पहचान कासिमपुर गांव निवासी विजय दास के (17) वर्षीय पुत्र जादू कुमार दास के रूप में हुई है

पैर में लगी गोली
पैर में लगी गोली

, इधर जादू की हालत गंभीर को देख डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए उसे जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, घटना के बाबत बताया जा रहा है कि के मंदिर में बैठा था, इसी दौरान हथियार से लैस तीन बदमाश आए और उस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की, गोलीबारी की आवाज आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए गया, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची जहां पर घायल युवक की बयान पर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है !

दिव्यांग युवक ने की खुदख़ुशी

आत्महत्या

भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत सुर्खिकल स्थित वार्ड संख्या 26 में शनिवार को पीजी विभाग के दिव्यांग युवक ने खुदकुशी कर ली।

मृतक यूवक का नाम संतोष कुमार बताया जा रहा है और वह विगत दस वर्षो से सुर्खिकल इलाके में रहकर तिलकामांझी विश्वविद्यालय के पीजी विभाग में हिस्टरी ऑनर्स की पढाई कर रहा था। वहीं मामले को लेकर मृतक के मकानमालिक जोनार्धन मंडल ने बताया की संतोष एक साफ छवि का लड़का था और उसकी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह विगत दो वर्षों से अपने मामा के साथ उनके घर किराए पर रह रहा था मकान मालिक की माने तो उन्होंने संतोष को बुधवार की सुबह ही देखा था ।

आत्महत्या
आत्महत्या

जिसके बाद उसके कमरे को अंदर बंद पाया उन्होंने बताया की संतोष काफी लंबे समय से परेशान सा रहता था हालांकि उसने यह बात किसी को नहीं बताई थी। मकान मालिक ने कहा कि शनिवार की सुबह जब कमरे से लाश की दुर्गंध आई तो उन्होंने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया सूचना मिलने पर बरारी पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने कमरे खिड़की खोल कर देखा तो शव फंदे से लटका हुआ था बताया यह भी जा रहा है कि संतोष ने 2 दिन पहले आत्महत्या की होगी जिसके कारण शव धीरे धीरे सड़ने लगा था। वहीं संतोष के आत्महत्या का कारण अबतक पता नहीं चल पाया है। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Flipkart delivery boy को मेंहँगा पर शादी |

घर के बार भोड़
डिलीवरी बॉय की माँ
डिलीवरी बॉय की माँ

भागलपुर| हबीबपुर थाना क्षेत्र के भैरवपुर में एक युवक को प्रेम प्रसंग विवाह करना महंगा पड़ गया, दरअसल मृतक के मां के कथननुसार शादी के बाद मृतक की पत्नी जमीन में हिस्सा मांग रही थी, जिसको लेकर अक्सर घर में विवाद होते रहता था, मृतक के मां ने बताया की मेरा बेटे ने प्रेम विवाह किया था जिसको लेकर मृतक की पत्नी आए दिन घर में जमीन को लेकर विवाद करती रहती थी, नहीं देने पर कई बार जान मारने का भी प्रयास किया गया था, हालांकि मृतक के पत्नी पर मृतक की मां आरोप लगा रही है कि जमीन नहीं देने को लेकर उसके बेटे की हत्या बहू के भाई ने कर दिया है, यह घटना सुबह तकरीबन 07 से 08 के बीच की है।इधर घटना की सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दहाड़मार कर रोने लगी, बताया जा रहा है कि पहले किसी ने फोन कर उसे घर से बुलाया, और उनको सुनसान बहियार में बेरहमी तरीके से पीटकर पहले उसे घायल किया,

घर के बार भोड़

घर के बार भीड़

फिर गला रेतकर हाथ पैर भी धारदार हथियार से काट दिया, जिससे कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, ग्रामीणों ने जब बहियार में लहूलुहान शव को देखा तो इनकी सूचना परिजनों को दी।परिजन घटनास्थल पर पहुंची और इनकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है, हबीबपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी अपने दल वालों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। उम्मीद जताया जा रहा है कि इस मोबाइल के जरिए इस केस का खुलासा हो पाएगा।कयास लगाया जा रहा है कि उनकी हत्या एक बगीचे में कर शव को बाहर फेंक दिया है, जिस जगह हत्या हुई है उस जगह पुलिस ने दो जोडी चप्पल भी बरामद किया है। घटनास्थल पर सिटी एएसपी शुभम आर्य ने भी पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया और कहा जल्द अपराधियों को पकड़ा जाएगा। मृतक युवक की पहचान रंजीत यादव के 32 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार यादव के रूप में हुई है, यह फ्लिपकार्ट कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम किया करता था। मृतक की शादी 4 साल पहले हुई थी, दो बच्चे भी है, हालांकि घटना के बाद परिजन का रो- रो कर बुरा हाल है !

वही सबसे अहम बातें एक और सामने आ रही है कि अजीत यादव के हत्या के बाद भैरोपुर निवासी दिलीप मंडल के पुत्र दयानंद कुमार को अपराधियों ने अपने साथ लेकर कहीं चले गए हैं जिसको लेकर पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इसको लेकर सिटी एएसपी शुभम आर्य ने कहा कि छापेमारी जारी है, जल्द केस का पर्दाफाश होगा और अपराधियों को सजा मिलेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ट्रेन रोक कर दो करोड़ का सोना लूटा |

img 20220625 wa0027

 

नवगछिया :-  कटिहार बरौनी रेल  खंड पर हाटे बजारे एक्सप्रेस में स्वर्ण व्यापारी से  लगभग दो करोड़ (20000000) की मूल्य के सोने की लूट हो गई। नवगछिया रेल  थाना अंतर्गत और बखरी स्टेशन के बीच लूट की घटना को अंजाम दिया गया ।  स्वर्ण व्यापारी मधेपुरा जिला का बताया जा रहा है बताया जा रहा है।      व्यवसाई लगभग 2 किलो सोना सियालदह से मधेपुरा ले जा रहे थे । घटना की जानकारी मिलते ही नवगछिया और कटिहार जिले की पुलिस रेल पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे

बताया जा रहा है कि एसी कोच में लूट के बाद अपराधियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया मौके पर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते हुए निकल गए हालांकि लूट की घटना को लेकर अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे हैं ।

वही रेल के एसपी संजय भारती डीएसपी कुमार देवेंद्र नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर निर्मल कुमार जीआरपी प्रभारी सहित कई अधिकारी मौके पर कैंप कर छानबीन कर रहे हैं । वहीं घटना के बाद हड़कंप मच गया है स्वर्ण व्यवसाई के बीच घटना को लेकर दहशत पैदा हो गया है।

भागलपुर में हुई 20kg चाँदी लूट ।देखे vedio

https://youtu.be/lLtykArZapA