भारत में है दम चांद पर है हम | चंद्रयान-3

img 20230823 wa0081

बिहार : भागलपुर : – भाभाशाह चौक पर चाँदयान-3 के सफल लेंडिंग पर भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व पर लड्डू खिलाकर उत्सव मनाया गया। भारत में है दम चांद पर है हम:- संतोष साह भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि अपनी अद्भुत मेधा व संकल्पशक्ति से भारत की गौरवगाथा को चन्द्रयान-3 की सफल … Read more

बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हरि सहनी

हरि सहनी

  बिहार : भागलपुर भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण अभियान के तहत एक गरीब और जमीनी कार्यकर्ता हरि सहनी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इससे यह साबित होता है कि हमारे नेता के कथनी और करनी में अंतर नहीं है।प्रतिपक्ष के नेता के रूप में … Read more

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बने संतोष कुमार |BJP

img 20230315 wa0005

भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संतोष ने संभाली कुर्सी ढोल नगाड़े के साथ हुआ भव्य स्वागत। रानी तालाब स्थित पार्टी कार्यालय में पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा   भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जहां एक साधारण कार्यकर्ता को भी आगे बढ़ाते हुए बड़े से बड़े दायित्व … Read more

भागलपुर सांसद कराते हैं बालू गिट्टी और दारू के पैसे की वसूली, विजय सिन्हा

विजय सिन्हा

भागलपुर सांसद कराते हैं दारू गिट्टी और बालू की उगाही, भ्रष्ट लोगों को बचाते हैं और निर्दोष लोगों को जेल भेजने का करते हैं काम

बिहार में मंदिर को तोड़कर मदरसे का स्वरूप देना कहीं से लाजमी नहीं 

सत्ता में बैठकर दलाली करने का किसी को कोई अधिकार नहीं,

जनता के लिए सड़क से सदन तक उठाऊंगा आवाज- विजय सिन्हा, विरोधी दल नेता

विजय सिन्हा
विजय सिन्हा

भागलपुर,विरोधी दल बिहार विधानसभा के नेता विजय कुमार सिन्हा भागलपुर पहुंचे, भागलपुर पहुंचते हैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया उसके बाद उन्होंने अतिथि कक्ष में प्रेसवार्ता के आयोजन के दौरान वर्तमान सरकार को जमकर कोसा। वही पीरपैंती में नीलम देवी की हत्या पर दुख जाहिर करते हुए कहा यह बहुत ही निंदनीय और दुखद है, वहीं उन्होंने कहां कि अपराधी शकील मियां से पैसे लेने देने में इतनी बुरी तरीके से महिला को सरे बाजार में काट डालना यह कहीं से सही नहीं है। इस पर विशेष टीम गठित कर दोषी को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

भागलपुर सांसद कराते हैं बालू गिट्टी और दारू के पैसे की वसूली

वही भागलपुर के सांसद अजय मंडल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अजय मंडल अपने पूरे इलाके में सारे थाने से शराब बालू और गिट्टी लदे ट्रक से वसूली कराने का काम करते हैं जिसमें एसएसपी सिटी एसपी एसपी और सभी थानों के अध्यक्ष भी शामिल होते हैं। वहीं उन्होंने कहा सांसद अजय मंडल भ्रष्ट लोगों को बचाने का काम करते हैं और निर्दोष लोगों को जेल भेजने का काम करते हैं मैंने पहले भी कहा था ऐसे लोगों को राजनीति से दरकिनार करने की जरूरत है।

*धर्म और जाति के अराजकता का बीज बो रहे नीतीश कुमार*

विजय सिन्हा के आज तेवर ही कुछ अलग थे उन्होंने सीधा-सीधा नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा जब वर्तमान राज्य की सरकार और प्रशासन की ही मिलीभगत रहेगी तो लाचार बेबस लोग अपनी फरियाद को लेकर कहां जाएंगे, वहीं उन्होंने कहा कि सत्ता में राजद जदयू के लोग अपनी राजनीतिक रोटी सेकने में लगे हुए हैं आतंकवादियों के संरक्षण का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ रहा है, इसके जिम्मेदार खुद नितेश कुमार हैं जो धर्म और जाति के नाम पर अराजकता व अशांति का बीज बो रहे है।

मुख्यमंत्री जी आपका इकबाल समाप्त हो चुका

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि पूरे सूबे में गुंडा को खड़ा करने का काम अगर कोई कर रहे हैं तो वह अपने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं पूरे सूबे में 1000 जगहों पर गोलीबारी एक सौ बालात्कार दर्जनों अपहरण सरकार पर सीधे सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं, उन्होंने जदयू और राजद के नेताओं पर सीधे वार करते हुए कहा कि सत्ता में बैठकर दलाली करने का किसी को कोई अधिकार नहीं। इसके लिए मुझे सड़क से सदन तक जाना होगा तो मैं जाने के लिए तैयार हूं।

पंचायत के बिकास का ब्लूप्रिंट तैयार करेंगे – प्रशांत किशोर

screenshot 20221102 171113 gallery

बिहार के सभी साढ़े आठ हजार पंचायतों की समस्याओं को चिन्हित कर उसके विकास का ब्लू प्रिंट तैयार करेंगे – कटैया बाजार, पशिचम चंपारण जन सुराज पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने  कटैया बाजार में एक आम सभा को संबोधित करते हुए कहा :- आपके गांव व पंचायत की समस्याओं को जानने आए हैं। हर … Read more

जदयू की ओर से नवगछिया के खगड़ा में जनसंवाद कार्यक्रम | JDU |

img 20221012 wa0021

जदयू की ओर से नवगछिया के खगड़ा में जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन भागलपुर,बिहार में जदयू की ओर से जनसंवाद यात्रा कार्यक्रम किया जा रहा है। इसको लेकर नवगछिया के खगड़ा गांव में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जदयू नेता संजय सिंह सहित कई नेता कार्यक्रम में शिरकत किए। इस दौरान ग्रामीणों ने … Read more

जल्द होगा बाल विधान सभा का आयोजन

भागलपुर मे 28 मई को बाल विधान सभा का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ भागलपुर के बच्चे इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। इसको लेकर जिला स्कूल प्रांगण में डीईओ संजय कुमार की अध्यक्षता में कई शिक्षकों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीईओ संजय कुमार ने कहा कि … Read more

बिहार बजट |Bihar budget| पर भागलपुर व्यपारियो की प्रतिक्रिया

screenshot 20220228 232308 canva

:इस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ,भागलपुर। चेंबर अध्यक्ष अशोक भिवानीवाला ने बिहार बजट पर अपना प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा एवं कृषि के क्षेत्र के लिए बजट उत्साहव‌र्द्धक है। वहीं दूसरे तरफ आटो मोबाईल क्षेत्र के लिए यह बजट निराशा जनक है। जहां चार चक्के गाड़ी, दो पहिया वाहन का रोड … Read more

पार्षदों के समूह ने नगर निगम सभागार में ढोल झाल के साथ सत्संग किया गया ।

भागलपुर नगर नगर निगम आए दिन अपने नए कारनामों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। शनिवार को भी एक ऐसा ही कारनामा नगर निगम के सभागार में देखने को मिला। जब सामान्य बोर्ड की बैठक स्थगित होने से नाराज कुछ पार्षदों के समूह ने नगर निगम सभागार में ढोल झाल के साथ सत्संग … Read more

भागलपुर के नवगछिया में 95 करोड़ की लागत से बनेगे इथनॉल प्लांट। हुआ भूमिपूजन

img 20220218 wa0007

बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने भागलपुर के किसानों और युवाओं को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। दरअसल शाहनवाज हुसैन ने भागलपुर के नवगछिया स्थित साहू परबत्ता में 60किलो लीटर प्रति दिन की क्षमता वाले एथेनॉल प्लांट का भूमि पूजन किया। उद्योग मंत्री ने 2021 में जून महीने में इसकी घोषणा की … Read more