85 फीट सिंगल टावर पर गुंजन शर्मा ने दिखाया खतरनाक हैंड स्टंट | बिहार के लाल |sony tv|indias got telent |

85 फीट के सिंगल टावर पर शंभूगंज प्रखंड के रामपुर ढारी के गुंजन शर्मा ने दिखाया खतरनाक हैंड स्टंट

अपने खतरनाक स्टंट से इंडियाज गॉट टैलेंट के मंच पर गड़ा अंग क्षेत्र का लट्ठ
सोनी टीवी पर प्रसारित 23 जनवरी इंडिया गॉट टैलेंट के शो में एक बार फिर अंग क्षेत्र के लाल गुंजन शर्मा ने अपने खतरनाक स्टंट को दिखा कर अंग क्षेत्र और बिहार का झंडा फिर मुंबई में फिर से लहरा दिया। 23 जनवरी को प्रसारित इंडिया गॉट टैलेंट के शो में लगभग 85 फीट के सिंगल स्टैंड पर हैंड स्टंट करते हुए वहां बैठे सारे जजों के बोलती बंद कर दी। हवा में चारों तरफ हाथों के सहारे स्टैंड को घुमाते हुए, सबों को अचंभित कर दिया। हिन्द बिहार के संवाददाता *गोलू सिंह* द्वारा लिया गया *गुंजन शर्मा* से टेलिफोनिक साक्षात्कार के कुछ खास अंश–

1.इंडियाज गॉट टैलेंट के मंच पर अपना परचम लहरा कर कैसा महसूस हो रहा है।
गुंजन शर्मा-अंग क्षेत्र और बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर अच्छा महसूस हो रहा है।आगे और बेहतर करने की कोशिश जारी रहेगी

गुंजन शर्मा माता पिता के साथ
गुंजन शर्मा माता पिता के साथ

2. अपने ग्रामीण जीवन और परिवार के बारे में हमें बताएं
गुंजन शर्मा- मैं बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड के रामपुर ढारी गांव का रहने वाला हूं। मेरे पिताजी मणी शर्मा पेसे से किसान है़ं,और लोगों की मदद करने को लेकर हमेशा तैयार रहते हैं।और माता सुनैना देवी हाउसवाइफ है।मेरे चार भाई और चार बहन हैं। बड़े भैया गोवा में फिटनेस कोच है। छोटे भाई के साथ में मुंबई में फिटनेस ट्रेनिंग सेंटर चलाता हूं। मेरा पूरा परिवार अब इस क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।

3.आपकी प्रारंभिक शिक्षा कहां से हुई
गुंजन शर्मा- मेरी प्रारंभिक शिक्षा तो गांव से ही शुरू हुई, लेकिन मेरी दसवीं की पढ़ाई वर्ष 1998 में खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत नयागांव के शिरोमणी टोला स्थित श्री कृष्णा उच्च विद्यालय से हुई। वहां मैं अपने बड़ी बहन अनिता देवी के यहां रहता था। उसके बाद 12वीं की पढ़ाई वर्ष 2000 में सबौर कॉलेज से हुई। 12वीं के साथ साथ में भागलपुर के मडवाडी व्यामशाला से कराटे,मलखम, जिमनास्टिक, योगा की शुरुआत की। उसके बाद अपनी रोजी-रोटी की तलाश में वर्ष 2001 में कंप्यूटर कोर्स के लिए चंडीगढ़ चला गया। और फिर चंडीगढ़ से 2003 में दिल्ली शिफ्ट हो गया। वहां से वर्ष 2011 में मुंबई चला आया।

स्टंट करते गुंजन शर्मा
स्टंट करते गुंजन शर्मा

4. एक छोटे से शहर से निकलकर मुंबई तक का सफर कैसा रहा
गुंजन शर्मा – छोटे शहर से मुंबई तक का सफर थोड़ी कठिनाई भरा रहा।क्योंकि जब मैं 2003 में दिल्ली शिफ्ट हुआ तो वह अपनी रोजी-रोटी की तलाश में ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया। जिसके बाद उस पैसे से मैंने यहां पर अपनी ट्रेनिंग की शुरुआत की। मैं कराटे में ब्लैक बेल्ट हूं। कराटे के अलावा में यहां पर ताइक्वांडो भी सीखना शुरू किया। जनवरी 2011 में मैं पहली बार मुंबई आया और फिर वहां से अपने नए लक्ष्य के लिए मेहनत करनी शुरू की।

स्टंट करती गुंजन शर्मा की माँ
स्टंट करती गुंजन शर्मा की माँ

5. अपनी फिटनेस जर्नी के बारे में बताएं
गुंजन शर्मा– मेरी फिटनेस जर्नी आज से 20 वर्ष पूर्व ही शुरू हुई थी। अभी मैं और मेरे भाई चंदन शर्मा द्वारा फ्लेक्सिबल फिटनेस कंपनी की शुरुआत की गई है। फिटनेस को लेकर मेरा उद्देश्य है कि एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है जो न केवल संतुलित और समग्र हो बल्कि सही अर्थों में कार्यात्मक भी हो। मैंने खुद को पिछले 20 वर्षों मे खुद को पूरी तरह से फिटनेस को समर्पित कर दिया है। अपनी टीम के साथ, उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संतुलन में सुधार करके विश्व स्तर पर 1000 से अधिक लोगों के जीवन को प्रशिक्षित और परिवर्तित किया है। मेरा एकमात्र जुनून लोगों की सेवा करना और उन्हें सरल उपकरण सिखाना है जो उत्कृष्ट स्वास्थ्य और फिटनेस की स्थायी स्थिति प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं।

85 फीट सिंगल टावर पर स्टंट करते गुंजन शर्मा
85 फीट सिंगल टावर पर स्टंट करते गुंजन शर्मा

6. मुंबई मायानगरी में आपने अभी तक किन-किन चीजों में भाग लिया है।
गुंजन शर्मा– मुंबई महानगरी में मैंने इससे पहले इंडियाज गॉट टैलेंट के 2014 और 2018 में भाग लिया है, सीजन – 5 (2014) में ऑडिशन राउंड: 80 फीट टावर पर हैंडस्टैंड • सेमी फाइनल राउंड: स्पाइडर मैन एक्ट जैसे निंजा योद्धा का करतब दिखाया। सीजन – 2018 में स्वे पोल एक्ट प्रोमोशनल इवेंट, इसके रीबॉक, लेनोवो योग लैपटॉप,• नोकिया लूमिया आईआईटी बॉम्बे,टेक महिंद्रा, के लिए भी अपना काम कर चुका हूं।

स्टंट करते गुंजन शर्मा के पिता
स्टंट करते गुंजन शर्मा के पिता

7. क्या फिल्म एक्टर के साथ आपने काम किया है
गुंजन शर्मा– हां थोड़े फिल्म एक्टर के साथ मैंने काम किया है। जिसमें अक्षय कुमार के साथ बॉस, स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत के साथ पेप्सी एटम, शाहरुख खान के साथ लक्स इन के एंड में, सुजुकी हयाते के ऐड प्रमोशन में सलमान खान के साथ, काम कर चुका हूं।

8. इंडियाज गॉट टैलेंट के शो में इतना खतरनाक स्टंट करने की कैसे सूझी
मैं शुरू से ही खतरनाक स्टंट करते आया हूं।23 जनवरी को प्रसारित इंडिया गॉट टैलेंट के शो में लगभग 85 फीट के सिंगल स्टैंड पर हैंड स्टंट किया। पहले तो हाथ के सहारे चल कर उस सिंगल स्टैंड तक पहुंचा उसके बाद हवा में हैंडस्टैंड करके करतब दिखाया। आगे के शो में इससे और खतरनाक स्टंट किया जाएगा। जो हमेशा से मेरी पहचान रही है।

9. इंडियाज गॉट टैलेंट के जजों के रिएक्शन पर आपकी क्या राय है।
गुंजन शर्मा- इंडियाज गॉट टैलेंट के जज शिल्पा शेट्टी, बादशाह, मनोज मुंतशिर, को मेरा स्टंट बहुत ही खतरनाक लगा। स्टंट खत्म होने के बाद मनोज मुंतशिर ने कहा कि आपने यह करतब दिखाकर तिरंगा और बिहार का नाम रोशन कर दिया। वही शिल्पा शेट्टी मेरे स्टंट को देखकर आवाक रह गई, जबकि बादशाह ने बताया कि मैंने खुद के लिए एंबुलेंस मंगवा कर रखा हुआ था। तीनों जजों ने मेरे हैंडस्टैंड को देखकर काफी खुश दिखे, और उन्होंने अपनी सीट से उठकर तिरंगे के साथ-साथ मेरे द्वारा दिखाए गए स्टंट को सेल्यूट किया।

10. छोटे शहर और अपने जिले के युवाओं के लिए क्या संदेश है
गुंजन शर्मा– छोटे शहर के और अपने जिले के युवाओं के लिए मेरा बस यही संदेश है कि अपनी मंजिल को पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करें। मंजिल तक पहुंचने के लिए जो छोटे-छोटे अवसर जिंदगी में मिलते हैं,उसे मिस ना करें उसका फायदा उठाकर अपने मंजिल के आखरी पायदान तक पहुंचे। मैं भी आपकी तरह एक मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखता हूं। 12वीं की पढ़ाई के बाद मेरे पिताजी के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह मुझे ₹2000 देकर कहीं बाहर में रखकर पढा पाएं। जो भी आज मुझे हासिल हुई है उसमें मेरी मेहनत और मेरे परिवार की पूरी तरह से सहयोग रहा है। इसलिए सकारात्मक सोच के साथ अपनी मंजिल की तरफ निरंतर बढ़ते रहें सफलता जरूर मिलेगी।

Leave a Comment