सत्य संकल्प योग केंद्र द्वारा दशम स्थापना दिवस काआयोजन | satya sankalp yog

सत्य संकल्प योग केंद्र के द्वारा तीन दिवसीय दशम स्थापना दिवस का होगा आयोजन

 

तीन दिवसीय योग कार्यक्रम 14 से 16 अक्टूबर को होगा आयोजित

भागलपुर :- सत्य संकल्प योग केंद्र भीखनपुर भागलपुर के दशम स्थापना वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है | इस मधुर कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से कई योग गुरु पधार रहे हैं|

जिसमें विभिन्न संस्थानों के धर्माचार्य योग एवं अध्यात्म के विषय में विस्तृत चर्चा होगी प्रधान संरक्षक के रूप में परमहंस आगमन नंद महाराज उपस्थित होंगे | वही मानस कोकिला कृष्णा मिश्रा आशुतोष जी महाराज सिस्टर अनीता ईश्वर नाम दास शंकर मिश्र एवं कुलगीत रचेता आमोद मिश्र डॉ निशा झा के अलावे दर्जनों विद्वान जन उपस्थित रहेंगे

सत्य संकल्प योग केंद्र
सत्य संकल्प योग केंद्र

इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में भजन संध्या एवं बच्चों द्वारा कई आकर्षक कार्यक्रम सहित भगवान की झांकियां प्रस्तुत की जाएगी मीडिया से बात करते हुए योग केंद्र के संचालक डॉ सत्यजीत मिश्रा ने यह जानकारी दी ,  बिहार योग विद्यालय के परम आचार्य स्वामी निरंजनानंद स्वामी से कर्म सन्यास की दीक्षा भी लिए हैं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दर्जनों कार्यकर्ता काम में लगे हुए हैं।

Leave a Comment