दिल्ली का ताज संभालेंगी रेखा गुप्ता, जाने कौन है दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

न्यूज डेस्क:    दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद से ही मुख्यमंत्री चेहरा को लेकर जो अटकलें चल रही थी, उस पर विराम लग गया है। रिजल्ट के 11 दिन बाद आज दिल्ली विधानसभा के शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ कई राज्य के मुख्यमत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद रहे।

3fb263b0 ef37 11ef 9744 09242807d3c1.jpg

कौन है रेखा गुप्ता !
रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जुलाना में हुआ था। उनके पिता बैंक ऑफ इंडिया में कर्मी रहे हैं। उनके पिता का दिल्ली में नौकरी होने के वजह से दिल्ली में स्थाई तौर पर निवासी हो गए। दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय से ही एलएलबी किया।

1994 में दौलत राम छात्र संघ की सेक्रेटरी
1996 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्षा रही।
2004-2006 भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव
2007 – 2009 महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति, MCD की अध्यक्ष
2009 दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रह चुकी हैं
2010 से अब तक भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
2007 – 2012 उतरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दो बार निर्वाचित पार्षद
2015 और 2020 विधानसभा चुनाव में शालीमार सीट से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार वंदना कुमारी से हारी है।
2025 आप की वंदना कुमारी को 29595 वोट से हराया।

रेखा गुप्ता दिल्ली मुख्यमंत्री बनने के साथ ही दिल्ली की 9वीं और चौथा महिला मुख्यमंत्री के लिस्ट में आ गई हैं। इनसे पहले दिल्ली की ये महिला मुख्यमंत्री रही है।
1 सुषमा स्वराज (1998)
2 शिला दीक्षित (1998- 2013)
3 आतिशी सिंह (2024- 2025)
4 रेखा गुप्ता (2025 से …….)

बीजेपी ने दिल्ली के पर्यवेक्षक इन्हें नियुक्त किए।

भाजपा ने विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और हरियाणा के पूर्व मंत्री, भाजपा राष्ट्रीय सचिव ओपी धनकड़ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री नाम तय करने के लिए बुधवार की शाम भाजपा दिल्ली प्रदेश कार्यालय में बैठक बुलाई गई। इस बैठक में प्रवेक्षक के रूप में मौजूद रविशंकर प्रसाद और ओपी धनकड़ ने पत्रकारों के सामने रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव दिया। कुल 9 लोगों ने रेखा गुप्ता के नाम का अनुमोदन किया। और अब सब राजभवन जा रहे है….

शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने कहा की हर मां – बेटी का सम्मान!

मीडिया से बातचीत में रेखा गुप्ता ने कहा की मैं भाजपा के पूरे शीर्ष नेतृत्व, पीएम मोदी, अपने साथी विधायक और पूरे दिल्ली की जनता को दिल से धन्यवाद देता हूं। रेखा गुप्ता ने कहा की पीएम मोदी ने दिल्ली की जनता को जो विजन दिए और उसे पूरा करना मेरी प्राथमिकता होगी। यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं बल्कि यह देश की हर मां – बहन, बेटी का सम्मान है।

6 कैबिनेट मंत्री भी लिए शपथ
मुख्यमंत्री पद पर रेखा गुप्ता के साथ ही ।
1 नई दिल्ली विधानसभा सीट से प्रवेश साहिब सिंह
2 जनकपुरी विधानसभा से आशीष सुद
3 राजौरी गार्डन विधानसभा से सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा
4 बवाना विधानसभा सेरविंद्र सिंह (इंद्रराज)
5 करावल नगर विधानसभा से कपिल मिश्रा
6 विकासपुरी विधानसभा से डॉ पंकज कुमार सिंह

Leave a Comment